फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA What will happen to the Indian team if the threat of covid-19 increases in South Africa Can the series be cancelled

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का खतरा बढ़ा तो भारतीय टीम के साथ क्या होगा? क्या रद्द हो सकती है सीरीज?

Wed, 22 Dec 2021 05:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Dec 2021 05:21 PM IST
सार

कोरोनावायरस के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट दर्शकों के बगैर खेला जाएगा। टीम इंडिया बायो-बबल में है। सीरीज के दौरान कोरोना का खतरा बरकरार रहेगा। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि अगर सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का खतरा बढ़ा तो क्या होगा?

विज्ञापन
Ind vs SA What will happen to the Indian team if the threat of covid-19 increases in South Africa Can the series be cancelled
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनावायरस के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट दर्शकों के बगैर खेला जाएगा। टीम इंडिया बायो-बबल में है। सीरीज के दौरान कोरोना का खतरा बरकरार रहेगा। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि अगर सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का खतरा बढ़ा तो क्या होगा? क्या सीरीज रद्द हो सकती है? इस बारे में अब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को गारंटी दी है कि सीरीज के दौरान अगर कोरोना का खतरा बढ़ता है तो भारतीय खिलाड़ी किसी भी वक्त स्वदेश लौट सकते हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और सीएसए ने आपस में मिलकर सहमति बनाई है कि भले ही खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ में कोई कोविड-19 पॉजिटिव मामला सामने आ जाए, दोनों टीमें आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज जारी रखेंगी और करीबी संपर्कों को आइसोलेशन में रहने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डॉ शुएब मांजरा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार इस बात पर सहमत हो गई है कि  सीमाएं बंद रहने के बावजूद भारतीय टीम को तुरंत उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर टीम को जाना होगा और सीमाएं बंद रहेंगी तो सरकार ने गारंटी दी है कि वे खिलाड़ियों और अन्य सदस्यों को भारत वापस जाने की अनुमति देंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


मांजरा ने कहा- सभी रास्ते खुले हैं
शुएब मांजरा ने दक्षिण अफ्रीकी न्यूज वेबसाइट News24 से कहा, “हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारतीय टीम न केवल यहां सुरक्षित रहे बल्कि उन्हें किसी भी कारण यहां से जाने की आवश्यकता है तो उसे लेकर रास्ता खुला हुआ है।” दक्षिण अफ्रीका कोविड -19 लहर से गुजर रहा है और ओमीक्रॉन के कारण सीरीज पर खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई वहां कि व्यवस्थाओं से खुश है।

एक विशिष्ट सहमति है कि बीसीसीआई दौरे से तभी हट सकता है, अगर दक्षिण अफ्रीका में परिस्थितियां खराब हो जाती हैं जहां नया कोविड का नया स्वरूप ओमिक्रोन पाया गया था। पर एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी के भी हटने की संभावना नहीं है।

Ind vs SA What will happen to the Indian team if the threat of covid-19 increases in South Africa Can the series be cancelled
अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ राहुल द्रविड़। - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के अधिकारी ने क्या कहा?
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हम दक्षिण अफ्रीका में सीएसए अधिकारियों और भारतीय टीम प्रबंधन के साथ नियमित रूप से संपर्क में हैं। टीम बहुत आराम से रह रही है। जैसा कि अब सीरीज अब दर्शकों के बगैर खेला जाना है तो खतरा कम हो गया है। सीएसए ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में भारतीय टीम को तुरंत उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।”

Ind vs SA What will happen to the Indian team if the threat of covid-19 increases in South Africa Can the series be cancelled
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 को लेकर क्या कदम उठाए?
  • भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के जिस होटल में रुकी हुई है वहां की सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है।
  • होटल में किसी भी अतिथि को जाने की अनुमति नहीं है।
  • जो भी स्टाफ होटल में काम कर रहे हैं वे भी क्वारंटीन हो चुके हैं।
  • होटल के सभी स्टाफ की नियमित जांच की जा रही है।
  • होटल में एक कोविड-19 ऑफिसर भी मौजूद है।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेलेगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग में तीन से सात जनवरी तक और तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसके मैच 19, 21 और 23 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed