फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Final T20 World Cup: South Africa Bowlers against Indian Players, Suryakumar Kuldeep Impact

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाड़ियों का कैसा है भारत के खिलाफ रिकॉर्ड? सूर्यकुमार-कुलदीप कर सकते हैं परेशान

Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
सार

IND vs SA T20 World Cup Final 2024 : भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं और दोनों का अब तक का सफर शानदार रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA Final T20 World Cup: South Africa Bowlers against Indian Players, Suryakumar Kuldeep Impact
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं और दोनों का अब तक का सफर शानदार रहा है।  
विज्ञापन


 

भारत ग्रुप ए में चार में से तीन मैच जीतकर शीर्ष पर रहा था। भारत का कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते थे। दोनों टीमों ने फिर सुपर आठ चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। दक्षिण अफ्रीका ने जहां लगातार आठ मैच जीते हैं, वहीं भारत ने लगातार सात मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनके लिए ट्रंप कार्ड हैं और फाइनल में इनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है, जबकि भारत के लिए किन खिलाड़ियों पर भार रहेगा...

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Final T20 World Cup: South Africa Bowlers against Indian Players, Suryakumar Kuldeep Impact
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार और कुलदीप यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर है रिकॉर्ड
फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा सूर्यकुमार यादव होंगे। सूर्यकुमार का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर बोलता है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ छह मैचों में 343 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। सूर्यकुमार का इस दौरान स्ट्राइक रेट 177.72 का रहा है। सूर्यकुमार रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा है। दूसरी ओर, कुलदीप ने इस टीम के खिलाफ उसी के घर में दो टी20 मैचों में कुल छह विकेट झटके हैं। पिछली बार जब कुलदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने जोहानिसबर्ग में पांच विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

IND vs SA Final T20 World Cup: South Africa Bowlers against Indian Players, Suryakumar Kuldeep Impact
टी20 विश्व कप - फोटो : CSA
भारत के खिलाफ कैसा रहा है दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का रिकॉर्ड?
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज संघर्ष करते दिखे हैं और उनके किसी गेंदबाज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर नहीं है। मार्को यानसेन, एनरिक नॉर्त्जे और कैगिसो रबादा की तिकड़ी का रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ बेहतर नहीं रहा है। रबादा ने भारत के खिलाफ 12 मैचों में आठ विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनोमी रेट 7.31 की रही है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने दो मैच में दो विकेट लिए हैं और उनका भारत के खिलाफ इकॉनोमी रेट काफी महंगी रही है। नॉर्त्जे ने भारत के खिलाफ नौ मैचों में छह विकेट लिए हैं। उनका इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने 12 मैचों में सात विकेट लिए हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। 

मिलर-डिकॉक खड़ी कर सकते हैं परेशानी
बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर फिलहाल भारत के खिलाफ टी20 में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 20 टी20 मैचों में मिलर ने 159.04 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। क्विंटन डिकॉक भी भारत के खिलाफ लय में दिखे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 10 मैचों में 140.54 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं जिसमे चार अर्धशतक शामिल हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ मिलर और डिकॉक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed