{"_id":"62af3568c03a1e7bba0bb592","slug":"ind-vs-sa-rishabh-pant-lost-the-toss-in-five-consecutive-t20-matches-people-made-fun-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक
Sun, 19 Jun 2022 08:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:10 PM IST
सार
अफ्रीकी टीम ने मैच में तीन बदलाव किए। उसने तेंबा बावुमा, तबरेज शम्सी और मार्को यानसेन की जगह ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स और कगिसो रबाडा को शामिल किया। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने एक भी बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और भारत के कप्तान ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस हार गए। उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पंत किसी द्विपक्षीय सीरीज में पांच या उससे ज्यादा टॉस हारने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। यह महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट का रिकॉर्ड है। मैच में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चोटिल तेंबा बावुमा की जगह वह कप्तानी कप्तानी कर रहे हैं।
अफ्रीकी टीम ने मैच में तीन बदलाव किए। उसने तेंबा बावुमा, तबरेज शम्सी और मार्को यानसेन की जगह ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स और कगिसो रबाडा को शामिल किया। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने एक भी बदलाव नहीं किया। सीरीज में अफ्रीकी टीम ने शुरुआती दो मैच जीते थे। उसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम में वापसी की और फिर राजकोट में भी मुकाबले को अपने नाम किया।
लगातार टॉस हारने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पंत का मजाक उड़ाने लगे। उनकी तुलना पूर्व कप्तान विराट कोहली से की। कोहली भी टॉस हारने में माहिर थे। पंत ने इस सीरीज में पहली भारत की कप्तानी की है। टीम ने तीसरे और चौथे मैच में जीतकर वापसी तो की, लेकिन पंत का फॉर्म खराब है।
विज्ञापन
ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन:
पंत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में प्रदर्शन
पंत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में नंबर चार पर लगातार बल्लेबाजी की। इस दौरान उनका औसत 14 और स्ट्राइक रेट 105 का रहा है। पंत के बल्ले से कुल 57 रन ही निकले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह बाउंड्री लगाए हैं। पंत लगातार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर आउट हुए हैं।
पूर्व खिलाड़ियों ने की थी पंत की आलोचना
सुनील गावस्कर और आरपी सिंह जैसे दिग्गज भी पंत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। आरपी सिंह ने कहा है कि पंत टेस्ट में बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन टी20 में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह क्या है?
सुनील गावस्कर ने कहा है कि पंत का लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट होना अच्छी बात नहीं है। वो कुछ सीख नहीं रहे हैं। गेंदबाज लगातार उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाल रहे हैं और वो इस जाल में फंस रहे हैं, उन्हें इन गेंदों पर हवाई शॉट खेलने से बचना होगा। वो इस साल दस पारियों में इसी तरीके से आउट हो चुके हैं, अगर वो गेंद से छोड़खानी नहीं करते तो कई गेंदें वाइड होती। भारत के कप्तान का एक ही तरीके से आउट होना अच्छी बात नहीं है।
वसीम जाफर तो साफ कर चुके हैं कि टी20 टीम में पंत की जगह पक्की नहीं है। केएल राहुल के वापस आने पर उनसे विकेटकीपिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक भी टीम में हैं, जो शानदार विकेटकीपर हैं।