{"_id":"61b72ae0b007f537b362fbb3","slug":"ind-vs-sa-odi-ruturaj-gaikwad-shreyas-iyer-position-in-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: रोहित-राहुल की टीम इंडिया में कहां फिट बैठेंगे ऋतुराज और अय्यर, किस नंबर पर मिलेगा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: रोहित-राहुल की टीम इंडिया में कहां फिट बैठेंगे ऋतुराज और अय्यर, किस नंबर पर मिलेगा मौका
Mon, 13 Dec 2021 04:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:43 PM IST
सार
अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया है और उन्हें भारतीय टीम में चुना जा सकता है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका दिए जाने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक जड़कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। आईपीएल के 14वें सीजन में 600 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैच खेलकर 435 रन बनाए हैं। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन रहा था। ऐसे में चयनकर्ता ऋतुराज को भारतीय टीम में जगह दे सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है।
अफ्रीका दौरे से पहले बीसीसीआई ने विराट की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया है। इसके बाद लोकेश राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्डकप में भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी और अब वनडे में भी यही दोनों भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। शिखर धवन को पहले ही टीम से बाहर किया जा चुका है और विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हैं।
कहां खेलेंगे ऋतुराज
अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में ऋतुराज को मौका मिल सकता है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बन पा रही है। वनडे में रोहित और राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे पर कोहली और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार को मौका दिया जा सकता है। इसके बाद विकेटकीपर पंत और ऑलराउंडर बल्लेबाजी करेंगे। ऋतुराज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और ओपनिंग या तीसरे नंबर पर ही खेलते हैं। इन तीन जगहों पर कप्तान रोहित, उपकप्तान राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली खेलते हैं। ऐसे में ऋतुराज को कोई मैच तभी खेलने को मिलेगा, जब इनमें से कोई एक खिलाड़ी चोटिल होगा।
विज्ञापन
लोकेश राहुल इससे पहले वनडे में चौथे और पांचवें नंबर पर भी खेल चुके हैं, लेकिन तब सीनियर खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते थे। अब राहुल का कद काफी बड़ा हो चुका है और उन्होंने लगातार यह दिखाया है कि वो भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में ऋतुराज को मौका देने के लिए रोहित किसी भी हाल में राहुल के बैटिंग क्रम में बदलाव नहीं करेंगे।
कहां खेलेंगे अय्यर
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया। इसके बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में और मौके दिए जा सकते हैं। हालांकि वनडे में अभी भी उनकी जगह पक्की नहीं है। श्रेयस पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस जगह पर अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह बना ली है। अब अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अय्यर को टीम इंडिया में तभी मौका मिलेगा, जब सूर्यकुमार खराब प्रदर्शन करेंगे या वो चोटिल होकर टीम से बाहर जाएंगे।