फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs SA Mohammed Shami on cusp of achieving career milestone, set to join Kumble, Srinath in special list

IND vs SA: मोहम्मद शमी के पास कुंबले-श्रीनाथ की खास क्लब में शामिल होने का मौका, केप टाउन में इस रिकॉर्ड पर रहेगी नजर

Sun, 09 Jan 2022 09:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 09:19 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज अभी तक काफी अच्छी रही है। सेंचुरियन के मैदान में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के साथ ही वह दो मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
IND Vs SA Mohammed Shami on cusp of achieving career milestone, set to join Kumble, Srinath in special list
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज अभी तक काफी अच्छी रही है। सेंचुरियन के मैदान में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के साथ ही वह दो मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। दाएं हाथ के 31 वर्षीय गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों और यहां की परिस्थितियों को भरपूर फायदा उठाया है। 

विज्ञापन


शमी ने सेंचुरियन में खेले गए पहले मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बने। अब उनके पास केप टाउन के न्यूलैंड्स में एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया को इस मैच में शमी से काफी उम्मीदें रहेंगी। वहीं शमी खुद भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। 
विज्ञापन


शमी अगर पांच विकेट झटक लेते हैं तो वह दिग्गज अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ की खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अभी तक 20 मैचों में 45 विकेट लिए हैं जो उनके द्वारा किसी भी टीम के खिलाफ लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं। अब शमी अगर आखरी टेस्ट में पांच विकेट ले लेते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट लेने वाले दूसरे पेसर और पांचवें भारतीय गेंदबाज बन जायेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो अनिल कुंबले (84), जवागल श्रीनाथ (64), हरभजन सिंह (60) और रविचंद्रन अश्विन (56) इस सूची में शीर्ष चार पर काबिज हैं। शमी की स्ट्राइक रेट भी 40.5 की है जो इस दशक में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed