{"_id":"635d468b524738118b3e33f4","slug":"ind-vs-sa-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-south-africa-t20-world-cup-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20 Live Streaming: भारत की नजर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने पर, जानें कब और कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20 Live Streaming: भारत की नजर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने पर, जानें कब और कहां देखें मैच
Sun, 30 Oct 2022 04:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 04:11 PM IST
सार
India vs South Africa (IND vs SA) T20 World Cup 2022 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान भी इस मैच में भारत की जीत की दुआ करेगा। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है। इस टूर्नामेंट में यह अब तक का भारत का सबसे मुश्किल मैच हो सकता है। पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बड़ी चुनौती होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार लय में है। पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद भारत के पास चार अंक हैं और अंक तालिका में यह टीम पहले पायदान पर है और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे हैं।
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था और अफ्रीकी टीम को एक अंक का नुकसान हुआ। इसी वजह से यह टीम भारत से एक अंक पीछे है। वहीं, पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे ने भी हराया और यह टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे है। पाकिस्तान दुआ कर रहा होगा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। तभी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था और अफ्रीकी टीम को एक अंक का नुकसान हुआ। इसी वजह से यह टीम भारत से एक अंक पीछे है। वहीं, पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे ने भी हराया और यह टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे है। पाकिस्तान दुआ कर रहा होगा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। तभी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है। टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में पांच मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत आखिरी बार 2009 में हारा था। ऐसे में टीम इंडिया जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 30 अक्तूबर यानी रविवार यानी आज है।
कहां खेला जा रहा है भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से है। टॉस 4:00 बजे हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी।