फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Jasprit Bumrah test Career started in Cape Town Four years ago

IND vs SA: चार साल पहले केपटाउन में ही शुरू हुआ था बुमराह का टेस्ट करियर, तीसरे टेस्ट से पहले कही दिल की बात

Mon, 10 Jan 2022 08:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 08:49 AM IST
सार


केपटाउन के मैदान में ही साल 2018 में जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 26 टेस्ट मैच में भारत के लिए 107 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत को कई मैच जिताए हैं और तेज गेंदबाजों की अगुवाई की है। 
 

विज्ञापन
IND vs SA Jasprit Bumrah test Career started in Cape Town Four years ago
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चार साल पहले इसी मैदान में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला टेस्ट खेला था। इस मैच में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से बुमराह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। चार साल बाद फिर उसी मैदान में टेस्ट मैच से पहले बुमराह भावुक हो गए। केपटाउन में सीरीज का तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर बयां की है। 
विज्ञापन


बुमराह ने ट्वीट किया "केपटाउन जनवरी 2018, जहां मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट में सब कुछ शुरू हुआ। साल में मैं एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में बड़ा हुआ हूं और इस मैदान पर वापस आना कई खास यादें वापस लाता है।" 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगा भारत
इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 113 रन जीता था, जबकि दूसरे मैच में अफ्रीका ने सात विकेट से जीत दर्ज की। अब टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया अब तक अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि केपटाउन में तीसरा टेस्ट जीतकर यहां पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम करे। हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत ने यहां पांच टेस्ट खेले हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।


26 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं  बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने अपने चार साल के टेस्ट करियर में कई बार भारतीय टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने 26 मैचों में 107 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह भारत के सबसे  बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं और आने वाले समय में भी भारतीय टीम को लगातार मैच जिताते रहेंगे। जसप्रीत टेस्ट में छह बार पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं एक मैच में उन्होंने 86 रन देकर नौ विकेट लिए थे। टेस्ट में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि यह भारतीय तेज गेंदबाज अब तक एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed