{"_id":"61d9c0724cba7b50fb67fc03","slug":"ind-vs-sa-indian-cricket-team-arrive-in-cape-town-ahead-of-test-series-decider-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: निर्णायक मुकाबले के लिए केप टाउन पहुंची टीम इंडिया, होटल में हुआ जोरदार स्वागत, BCCI ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: निर्णायक मुकाबले के लिए केप टाउन पहुंची टीम इंडिया, होटल में हुआ जोरदार स्वागत, BCCI ने शेयर किया वीडियो
Sat, 08 Jan 2022 10:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:18 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए आखिरी पड़ाव पर पहुंचने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल केप टाउन पहुंच चुकी है जहां तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
केप टाउन पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : screengrab from twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए आखिरी पड़ाव पर पहुंचने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल केप टाउन पहुंच चुकी है जहां तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग से उड़ान भरी और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चार्टर्ड विमान से केपटाउन पहुंची। यहां उसका होटल में जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोक कलाकारों के साथ कुछ भारतीय कलाकारों ने भी संगीत और ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों के सफर और पूरे पल का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसमें खिलाड़ी भी काफी सुकून में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'केप टाउन पहुंच गए'।
विज्ञापन
Touchdown Cape Town 📍🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/TpMtyPK9FG
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) January 8, 2022
टीम के उप-कप्तान केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कप्तान विराट कोहली आखिरी टेस्ट में टीम में वापसी करेंगे। विराट पीठ की दर्द की वजह से वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली जिसमें मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं तो ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।