फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: India wins Centurion Test against South Africa after winning historical Gabba test against Australia and Oval Test against England | South Africa lose in Centurion after 21 years

IND vs SA: इतने साल बाद सेंचुरियन में हारी दक्षिण अफ्रीकी टीम, इस साल भारत ने तीन दिग्गजों को उनके घर में हराया

Thu, 30 Dec 2021 07:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Dec 2021 07:07 PM IST
सार

भारत से पहले सेंचुरियन के मैदान में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ही अफ्रीका को हरा पाई थी। अफ्रीकी टीम यहां आखिरी मैच साल 2014 में हारी थी।

विज्ञापन
IND vs SA: India wins Centurion Test against South Africa after winning historical Gabba test against Australia and Oval Test against England | South Africa lose in Centurion after 21 years
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम का अफ्रीका दौरा बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू हुआ। भारत के सामने दौरे से पहले कई चुनौतियां थीं, लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए भारत ने जीत हासिल की। भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया। इस मैदान पर अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस टेस्ट से पहले तक अफ्रीकी टीम ने यहां 26 मैच खेले थे और सिर्फ दो मैच ही हारे थे।
विज्ञापन


हालांकि, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में गाबा का गुरूर तोड़ने के बाद अब टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सेंचुरियन भी फतह कर ली है। इस साल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा में हराया था। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 32 साल बाद हारी थी। वहीं, इसी साल भारतीय टीम ने ओवल के मैदान पर इंग्लैंड को हराया था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पिछली बार इंग्लैंड को 1971 में हराया था। 50 साल बाद भारतीय टीम ओवल में जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन


2014 में दक्षिण अफ्रीका हारा था पिछला मैच
भारत से पहले सेंचुरियन के मैदान में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ही अफ्रीका को हरा पाई थी। अफ्रीकी टीम यहां आखिरी मैच साल 2014 में हारी थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया था। अब 7 साल बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दक्षिण अफ्रीका के अजेय रहने का सिलसिला तोड़ दिया है। भारतीय टीम यहां तीन मैच खेली है। इसमें से एक जीत है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहला मैच भारत 2010 में पारी और 25 रन से हारा था, जबकी 2018 में हुए दूसरे मैच में टीम इंडिया को 135 रन से हार झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंचुरियन में 80 फीसदी मैच जीता है अफ्रीका
सेंचुरियन के मैदान में अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहतरीन है और एक ही मैदान में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में अफ्रीकी टीम दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ने कराची में 43 में से 23 मैच जीते हैं और इस सूची में पहले नंबर पर है, लेकिन वहां पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 53.49 का है, जबकि सेंचुरियन में अफ्रीका ने करीब 80 फीसदी मैच जीते हैं। वहीं इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में 15 में से आठ और भारत ने मोहाली में 13 में से सात मैच जीते हैं। इंग्लैंड डरबन में 16 में से छह मैच जीता है। 

वहीं, जीत और हार का प्रतिशत देखा जाए तो कराची में पाकिस्तान का जीत और हार का प्रतिशत 11.5 का है, जबकि सेंचुरियन में अफ्रीका का जीत और हार का प्रतिशत 10.5 का है। हालांकि, कराची में पाकिस्तान ने 43 में से 18 मैच ड्रॉ खेले हैं, लेकिन सेंचुरियन में अफ्रीका ने 26 में से सिर्फ तीन मैच ड्रॉ किए हैं। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को उसके घर में हराने में कामयाब रहा। 

भारत ने अफ्रीकी टीम के खराब फॉर्म का फायदा उठाया
अफ्रीका की टीम अपने घर में पिछले नौ में से छह टेस्ट मैच हारी है। ऐसे में भारत ने इस टीम के खराब फॉर्म का फायदा उठाया और जीत हासिल की। अब टीम इंडिया चाहेगी कि अफ्रीका को हराकर पहली बार यहां टेस्ट सीरीज जीती जाए। अफ्रीकी टीम ने सेंचुरियन में 27 टेस्ट खेले हैं और 21 में जीत हासिल की है। इस दौरान सिर्फ तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। साल 2000 में अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी बिना कोई गेंद खेले घोषित कर दी थी। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने दो विकेट से जीत हासिल की थी। यह आखिरी मौका था, जब अफ्रीका इस मैदान में हारा था।

भारत ने 113 रन से जीता मैच
भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 197 रन बना सकी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 130 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 304 रन की हुई और दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 पर सिमट गई।




गाबा में तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमंड
गाबा के मैदान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर उसका घमंड चूर-चूर किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया इस मैदान में 1988 में हारा था, जब वेस्टइंडीज ने उसे मात दी थी। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया ने हर टीम को गाबा के मैदान में हराया था। 1988 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में 31 टेस्टे खेले थे और 24 में जीत हासिल की थी, जबकि सात मैच ड्रॉ हुए थे। इसके बाद भारत की कमजोर टीम ने ही ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें विराट, बुमराह, शमी और अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed