फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Gautam Gambhir furious after seeing Virat Kohli's action said he cannot be a role model for youth

IND vs SA: विराट कोहली की हरकत को देखकर भड़के गौतम गंभीर, कहा- वे युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते

Sat, 15 Jan 2022 03:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jan 2022 03:38 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। तीसरे दिन खेल के दौरान उन्होंने डीन एल्गर को आउट नहीं दिए जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन
IND vs SA Gautam Gambhir furious after seeing Virat Kohli's action said he cannot be a role model for youth
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। तीसरे दिन खेल के दौरान उन्होंने डीन एल्गर को आउट नहीं दिए जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर लगी थी। अंपायर ने आउट दिया था, लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने डीआरएस ले लिया। वहां फैसला पलट गया। इस पर कोहली काफी नाराज हुए। उनकी प्रतिक्रियाओं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


गौतम गंभीर का मानना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया को जाहिर कर भारतीय टेस्ट कप्तान युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “कोहली बहुत अपरिपक्व हैं। किसी भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स में ऐसा कहना सबसे बुरा है। ऐसा करने से आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं होंगे।”
विज्ञापन


मामला क्या है?
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का 21वां ओवर अनुभवी अश्विन कर रहे थे। उनकी गेंद अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया। एल्गर ने साथी बल्लेबाज कीगन पीटरसन से पूछकर फैसले को चुनौती दी। रीप्ले में सबकुछ ठीक था, लेकिन हॉकआई तकनीक से गेंद स्टंप के ऊपर से जाती दिख रही थी और एल्गर बाल-बाल बच गए। इसे देखकर भारतीय खिलाड़ी हैरान हो गए। खुद अंपायर ने कहा कि यह असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली भी गुस्से में थे। उन्होंने स्टंप माइक के करीब जाकर कहा, “अपनी टीम पर ध्यान दीजिए और साथ ही गेंद को चमकाएं। सिर्फ विपक्षी टीम पर ध्यान न दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” इसके बाद अश्विन ने ब्रॉडकास्टर को निशाने पर लेते हुए कहा सुपरस्पोर्ट जीत के लिए बेहतर तरीका अपनाना चाहिए। वहीं, केएल राहुल ने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ पूरा देश है।


शॉन पोलक ने इस मामले पर क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक का मानना है कि भारतीय टीम भावनाओं में बह गई। उन्होंने कहा, “भारतीय खिलाड़ी विकेट लेने के लिए बेताब थे और उसके बाद भावना उमड़ पड़ी। गेंद लाइन में लगी और बाउंस हो गई और एल्गर ने अच्छी अपील की। हॉक-आई एक ऐसी चीज है जिस पर आप निर्णय लेने के लिए भरोसा करते हैं। उसे जो कुछ भी मिलता है, उसके साथ अपना सर्वश्रेष्ठ निर्णय देना चाहते हैं। मैं निराशा को समझ सकता हूं क्योंकि वे विकेट चाहते थे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed