फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA DRS Controversy Social media Reaction of angry indian Fans Wasim jaffer and Akash Chopra

IND vs SA DRS Controversy: विवादित डीआरएस पर भारतीय फैंस ने जमकर निकाला गुस्सा, वसीम जाफर और आकाश चोपड़ा भी हैरान

Fri, 14 Jan 2022 10:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 10:21 AM IST
सार

डीन एल्गर के विवादित डीआरएस पर आकाश चोपड़ा और वसीम जाफर सहित कई भारतीय फैंस ने हैरानी जताई है। कुछ लोगों ने हॉकआई तकनीकी का मजाक भी बनाया है।
 

विज्ञापन
IND vs SA DRS Controversy Social media Reaction of angry indian Fans Wasim jaffer and Akash Chopra
डीन एल्गर के डीआरएस विवाद पर भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में विवादित डीआरएस का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के रिव्यू का वीडियो देखने के बाद लगातार भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी निकाल रहे हैं। वसीम जाफर और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस मामले पर हैरानी जताई है। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि डीन एल्गर के घुटने में लगने वाली गेंद स्टंप्स के ऊपर से कैसे जा सकती है। इसके बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है और हॉक आई तकनीकी का मजाक भी बनाया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

वसीम जाफर ने कहा कि उनका कहना है कि तकनीकी 99 फीसदी सही है, लेकिन आज हमें बचा हुआ एक फीसदी हिस्सा देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार नाम के एक यूजर ने अपने ही अंदाज में हॉकआई तकनीकी का मजाक बनाया। 


वहीं आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस सीरीज में दो डीआरएस के फैसले उनकी समझ से बाहर थे। पहला जब पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल के पैर में लगने वाली गेंद स्टंप में जाकर टकराई थी और दूसरा जब तीसरे टेस्ट में डीन एल्गर के पैर में लगने वाली गेंद स्टंप्स के ऊपर से चली गई। 

क्या है मामला ?
केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का 21वां ओवर अश्विन कर रहे थे, जब उनकी गेंद डीन एल्गर के पैर में जाकर लगी और भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। एल्गर ने अपने साथी खिलाड़ी कीगन पीटरसन से कुछ बात की और अंपायर के फैसले को चुनौती दी। रीप्ले में सब कुछ ठीक था, लेकिन जब हॉक आई तकनीकि ने गेंद को स्टंप के ऊपर जाता दिखाया तो अफ्रीकी टीम के अलावा कोई भी इस पर यकीन नहीं कर पाया। रीप्ले देखने के बाद खुद अंपायर के मुंह से निकला "यह असंभव है।" 

यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। ओवर खत्म होने के बाद अश्विन ने स्टंप माइक में आकर कहा कि आपको केपटाउन में जीतने का कोई दूसरा तरीका निकालना चाहिए था। बाद में विराट कोहली, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत ने भी स्टंप माइक के पास आकर अपनी नाराजगी जाहिर की। अब भारतीय फैंस भी इस मामले में सोशल मीडिया में अपनी नाराजगी निकाल रहे हैं। 






विवादित डीआरएस के बाद भारतीय खिलाड़ियों और अफ्रीकी बल्लेबाजों के बीच काफी बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed