IND Inning
170/4 (15.1 ov)
Shreyas Iyer 3(3)*
N. Tilak Varma 8 (4)
WI elected to bowl
{"_id":"61d7e1ddfed5a138ad2098be","slug":"ind-vs-sa-dean-elgar-becomes-the-fifth-test-captain-to-miss-century-on-successful-run-chase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल की खास सूची में शामिल हुए डीन एल्गर, शाकिब अल हसन की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल की खास सूची में शामिल हुए डीन एल्गर, शाकिब अल हसन की बराबरी की
Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
सार
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाए। इसके साथ ही एल्गर सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
डीन एल्गर
- फोटो : social media
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से भारत को हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने मैच की दूसरी पारी में नाबाद 96 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही एल्गर सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल के खास क्लब में शामिल हो गए। एल्गर पांचवें कप्तान हैं, जिन्होंने नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को टेस्ट मैच जिताया है, लेकिन कुछ रनों से ही शतक लगाने से चूक गए। इससे पहले गांगुली, चैपल और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, भारत के सौरव गांगुली और अफ्रीका के ही केप्लर वेसेल्स इससे पहले अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं, लेकिन ये भी करीबी अंतराल से शतक से चूक गए थे।
गांगुली और शाकिब के क्लब में चैपल एकमात्र दाएं हाथ के बल्लेबाज
1980 में ग्रेग चैपल पहले कप्तान बने थे, जिन्होंने चौथी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 98 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में वो सिर्फ दो रनों से शतक से चूक गए थे। इसके बाद 1992 में अफ्रीका के केप्लर वेसेल्स ने भारत के खिलाफ ही चौथी पारी में नाबाद 95 रन बनाए थे और अफ्रीका को जीत दिलाई थी। 2001 में सौरव गांगुली ने भारत की कप्तानी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ चौथी पारी में नाबाद 98 रन बनाए थे। भारतीय टीम यह मैच जीती थी। 2009 में शाकिब अल असन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में नाबाद 96 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
अब डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाकर अफ्रीका को जीत दिलाई है, लेकिन वो भी शतक से चूक गए। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल पांच में से चार बल्लेबाज बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं ग्रेग चैपल इस सूची में शामिल एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे।
जोहानिसबर्ग में पहली बार हारा भारत
डीन एल्गर पहले अफ्रीकी कप्तान हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को जोहानिसबर्ग के मैदान में हराया था। इससे पहले हर बार भारतीय टीम यहां या तो मैच जीतती थी या फिर ड्रॉ कराती थी। इस बार एल्गर ने अपने दम पर इतिहास बदला है। इससे पहले वो पहले अफ्रीकी कप्तान भी बने थे, जो सेंचुरियन में भारत से हारे थे। इस मैदान में अफ्रीका इससे पहले सिर्फ दो बार ही हारा था।