फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dale Steyn big claim before India match Kagiso Rabada Anrich Nortje will make South Africa champion

IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले डेल स्टेन का बड़ा दावा, रबाडा-नोर्त्जे दक्षिण अफ्रीका को बनाएंगे चैंपियन

Sat, 29 Oct 2022 11:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sat, 29 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

अफ्रीकी टीम को आने वाले मुकाबलों में भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर वह इनमें से दो मैचों में भी जीत हासिल कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

विज्ञापन
IND vs SA Dale Steyn big claim before India match Kagiso Rabada Anrich Nortje will make South Africa champion
एनरिच नोर्त्जे और कगिसो रबाडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (30 अक्तूबर) को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से पर्थ में होगा। इस मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे की जोड़ी अफ्रीकी टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना देगी। दक्षिण अफ्रीका अब तक एक बार भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


आईसीसी के हवाले से स्टेन ने कहा, ''रबाडा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ सकता है और इस वर्ल्ड कप को जीत सकता है। एनरिच नोर्त्जे के साथ रबाडा की ताकत दोगुनी हो जाती है। दोनों का साथ देने के लिए अन्य तेज गेंदबाज भी हैं। इनदोनों की जोड़ी शानदार है।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: शोएब अख्तर ने की 'खिसियानी बिल्ली' वाली हरकत, बोले- जिम्बाब्वे के खिलाफ हम सिर्फ हारे, लेकिन भारत तो..
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेन इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ''दोनों के पास गजब की तेजी है। उनके पास क्षमता है। खासकर ऑस्ट्रेलिया में रबाडा की गेंदबाजी अच्छी हो जाती है। दोनों गेंदबाज आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप जीतने में मदद कर सकते हैं।'' अफ्रीकी टीम ग्रुप-2 में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उसका मैच रद्द हो गया था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ उसने बड़ी जीत हासिल की थी। उसके दो मैचों में तीन अंक हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

अफ्रीकी टीम को आने वाले मुकाबलों में भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर वह इनमें से दो मैचों में भी जीत हासिल कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। स्टेन ने रबाडा और नोर्त्जे के अलावा इंग्लैंड के मार्क वुड, ऑस्ट्रेलिया को मिचेल स्टार्क और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को इस टूर्नामेंट के टॉप-5 तेज गेंदबाजों में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed