फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Captain KL Rahul addressed media ahead of ODI series against South Africa

IND vs SA: आज से वनडे सीरीज की शुरुआत, कप्तान केएल राहुल ने किए कई खुलासे, विराट और कप्तानी पर भी बोले

Wed, 19 Jan 2022 06:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Jan 2022 06:50 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी बुधवार से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
IND vs SA: Captain KL Rahul addressed media ahead of ODI series against South Africa
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @I@ddsportschannel

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी बुधवार से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में पहले वनडे की पूर्व संध्या पर राहुल मीडिया से रूबरू हुए और कई सवालों के जवाब दिए।   

विज्ञापन


धोनी-विराट से बहुत कुछ सीखा 
भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने पर राहुल ने कहा, "मैंने एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों के नेतृत्व में खेला है और बहुत कुछ सीखा है। मैं एक इंसान हूं और मुझसे गलतियां होंगी लेकिन मैं अपने देश का नेतृत्व करने के अवसर को भुनाने के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन


वेंकटेश के लिए बढ़िया मौका 
राहुल ने मध्यम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की प्रतिभाशाली बताते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, "वेंकटेश अय्यर एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। यह उसके लिए बहुत अच्छा मौका है। वह अब तक नेट्स में काफी अच्छे दिखे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सलामी बल्लेबाजी करेंगे राहुल
राहुल ने बताया कि वह मौजूदा सीरीज में पारी की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा, "हां, मैंने हाल के दिनों में 4 और 5 नंबर पर खेला है लेकिन रोहित शर्मा के नहीं होने से मैं इस श्रृंखला के लिए शीर्ष क्रम में रहूंगा। हालांकि हमें टीम की जरुरत के हिसाब से किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा।"

एक बार में एक मैच पर ध्यान 
राहुल ने सीरीज के लिए योजनाओं पर बात करते हुए कहा, "मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जिसके पास ढेर सारी योजनाएं और लक्ष्य हों. मैं एक समय में एक मैच पर ध्यान देता हूं। इसी तरह मैंने अपना क्रिकेट खेला है और इसी तरह मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार रहूंगा।"

टेस्ट सीरीज की हार से निराश
राहुल ने टेस्ट सीरीज की हार और वनडे सीरीज में प्रदर्शन को लेकर कहा, "हम टेस्ट सीरीज के नतीजे से निराश थे इसलिए हम वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने के भूखे हैं।"

विराट कोहली के बनाए रास्ते पर आगे बढ़ेंगे
राहुल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में शानदार काम किया है। उन्होंने टीम के लिए नए मानक तय किए हैं और हम उसी को आधार बनाकर आगे बढ़ना चाहेंगे। हमें अनुशासित और दृढ़ संकल्प रहना होगा। विराट कोहली में हर खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने की अद्भुत क्षमता है। मैंने उनसे यही सीखा है और उम्मीद है कि मैं कप्तान के रूप में भी ऐसा ही कर सकता हूं।"

नए प्रयोग करने की रहेगी कोशिश 
राहुल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि मौजूदा सीरीज में टीम कई प्रयोग भी कर सकती है। उन्होंने कहा, "एक टीम के रूप में, हम आगामी श्रृंखला में टीम संयोजन के संदर्भ में कुछ प्रयोग करने से नहीं डरेंगे। ध्यान विश्व कप पर है... हमें प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और देखना होगा कि यह हमें कहां ले जाता है।"

छठे गेंदबाजी विकल्प पर ध्यान 
राहुल ने वर्ल्ड कप के लिए छठे गेंदबाजी विकल्प को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "छठा गेंदबाजी विकल्प निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पास वेंकटेश अय्यर हैं और हम उन्हें मौके देना चाहते हैं। उन्होंने अतीत में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे बढ़ते हुए, वाइट बॉल क्रिकेट में छठा गेंदबाजी विकल्प सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हर टीम इस पर फोकस कर रही है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed