फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 3rd Test, Report, scorecard and analysis of 1st Day of india and south africa

IND vs SA, 3rd Test: पहले दिन छाए विराट कोहली, भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 223 रन, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 17/1

Tue, 11 Jan 2022 10:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Jan 2022 10:08 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत के पास पहली पारी के 223 रन के आधार पर 206 रनों की बढ़त है।

विज्ञापन
IND vs SA, 3rd Test, Report, scorecard and analysis of 1st Day of india and south africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत के पास पहली पारी के 223 रन के आधार पर 206 रनों की बढ़त है। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। एडेन मारक्रम (8*) और नाइट वॉचमैन केशव महाराज (6*) रन बनाकर नाबाद लौटे। 

विज्ञापन


टेस्ट के पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे अधिक 79 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। भारत की तरफ से कोहली-पुजारा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 223 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेनसेन को भी तीन विकेट मिला। 

भारत के 223 रन के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी खराब शुरुआत मिली। जोहान्सबर्ग टेस्ट के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed