फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa T20i Match Online Free

IND vs SA Live Streaming: धर्मशाला में होगा भारत-द.अफ्रीका का सामना, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Sat, 13 Dec 2025 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Dec 2025 05:06 PM IST
सार

India vs South Africa 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार को तीसरे टी20 में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि फैंस कब और कहां ये मुकाबला देख सकते हैं...

विज्ञापन
IND vs SA T20 Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa T20i Match Online Free
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में रविवार को ॉदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो सब की निगाहें शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर होगी जो इस प्रारूप में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। धर्मशाला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का पूर्वानुमान है और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला की पृष्ठभूमि में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम के भीतर माहौल गर्म होगा। 
विज्ञापन

संजू सैमसन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज की कीमत पर टीम में शामिल किए गए गिल प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करते नजर आए हैं। एनरिच नॉर्त्जे, मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन और लुथो सिपाम्ला जैसे गेंदबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीकी टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले ही दिखा चुकी है कि भारतीय परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलित दिख रही है दक्षिण अफ्रीका की टीम 
दुनिया भर की मौजूदा टी20 टीमों को देखे तो दक्षिण अफ्रीका इस बार उपमहाद्वीप में खिताब जीतने के लिए काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रहा है। क्विंटन डिकॉक की वापसी और उनके साथ कप्तान एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर और ऑलराउडंर यानसेन की मौजूदगी ने उनकी बल्लेबाजी को बेहद खतरनाक बना दिया है। 
विज्ञापन

सैमसन को बाहर करने के फैसले की हो रही आलोचना
विश्व कप से पहले अब भारत के पास सिर्फ आठ मैच बचे हैं। ऐसे में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने कठिन चुनौतियां हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाजों को एक साथ खिलाना शायद टीम के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। गिल को अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के फैसले को सही साबित करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद संजू सैमसन को बाहर करने का निर्णय अब भी सवालों के घेरे में है।

हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 14 दिसंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 शाम 7:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कहां देख पाएंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed