फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News

IND vs SA: तीसरे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11? सूर्यकुमार को बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Tue, 12 Nov 2024 04:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Nov 2024 04:13 PM IST
सार

तीसरे टी20 मैच में फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पिछले मैच में पूरी टीम नाकाम रही थी। भारत की चिंता का सबब उसके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी है।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रविवार यानी 10 नवंबर को खेले गए मैच में मेजबानों ने सूर्यकुमार यादव की टीम तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। अब भारतीय टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन

बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
तीसरे टी20 मैच में फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पिछले मैच में पूरी टीम नाकाम रही थी। भारत की चिंता का सबब उसके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी गकेबरहा की पिच की ही तरह तेज और उछाल भरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक को हर हाल में करना होगा सुधार
दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था और भारतीय टीम छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी थी। शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा लगातार नाकाम रहे हैं और इससे पहले कि टीम प्रबंधन संयोजन में बदलाव की सोचे, उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी। 
विज्ञापन

सैमसन को करनी होगी वापसी
सीनियर बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यकुमार और रिंकू लय में नहीं है जबकि पांड्या ने दूसरे मैच में 39 रन बनाने के लिए 45 गेंदें खेल डाली। उन्हें पहला चौका जड़ने के लिए 28 गेंद तक इंतजार करना पड़ा। इन तीनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जबकि सैमसन को पिछले मैच की नाकामी भुलाकर बड़ी पारी खेलनी होगी।

वरुण और रवि से घातक गेंदबाजी की उम्मीद
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डरबन में 25 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन दूसरे मैच में 41 रन दे डाले और एक ही विकेट मिला। उन्होंने तीसरे और चौथे ओवर में 28 रन दे डाले जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने चार चौके लगाए। उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा वरना यश दयाल या विशक विजयकुमार को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। वे इस प्रवाह को कायम रखना चाहेंगे। 

अनुभवियों को संभालनी होगी जिम्मेदारी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम, डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पाए हैं ।स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी ने दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाई। अब अनुभवी बल्लेबाजों को जिम्मेदारी संभालनी होगी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत: 
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, विजय कुमार विशक, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रियान रिकल्टन, रीजा हैंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को येनसेन, आंदिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोम्जी पीटर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed