फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test: Senuran Muthusamy Enters Rare List With 50 Plus Scores in India Pakistan Bangladesh

IND vs SA: भारतीय गेंदबाजों को मुथुसामी ने किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Sun, 23 Nov 2025 12:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:46 PM IST
सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज मुथुसामी ने अपनी रक्षात्मक तकनीक का शानदार नमूना पेश किया और अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज वेरेने को शुरू में कुछ परेशानी हुई लेकिन इसके बाद वह अच्छी तरह से जम गए और उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test: Senuran Muthusamy Enters Rare List With 50 Plus Scores in India Pakistan Bangladesh
मुथुसामी - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के मध्य क्रम के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। मुथुसामी ने काइल वेरेने के साथ मिलकर रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर डाली। इसके साथ ही मुथुसामी एक विशेष सूची में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

पहले सत्र में भारत को नहीं मिली सफलता
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा है और भारतीय गेंदबाज इस दौरान एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने ने सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज मुथुसामी ने अपनी रक्षात्मक तकनीक का शानदार नमूना पेश किया और अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज वेरेने को शुरू में कुछ परेशानी हुई लेकिन इसके बाद वह अच्छी तरह से जम गए और उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने तोड़ी साझेदारी
भारत को रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेने को आउट कर सातवीं सफलता दिलाई। वेरेने और मुथुसामी के बीच अच्छी साझेदारी हुई और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। भारत के लिए यह साझेदारी टूटना राहत की बात रही। वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश में 50+ लगाने वाले चौथे द.अफ्रीकी बल्लेबाज
मुथुसामी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थ और दूसरे टेस्ट में उन्हें कॉर्बिन बॉश की जगह टीम में शामिल किया गया। मुथुसामी ने खुद को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाया और वह अर्धशतक लगाने में सफल रहे। बारसापाड़ा की पिच सपाट नजर आ रही है जिस पर भारत के दो स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और जडेजा सुबह के सत्र में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। इसका फायदा मुथुसामी ने उठाया और वह अपनी पारी के दम पर एक विशेष सूची में शामिल हो गए। मुथुसामी दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में टेस्ट में 50+ स्कोर बनाया है। उनसे पहले मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ और तेम्बा बावुमा ऐसा कर चुके हैं। 

घरेलू टेस्ट में बुमराह ने दूसरी बार 20+ ओवर तक की गेंदबाजी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुवाहाटी टेस्ट में अब तक 26 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। यह दूसरी बार है जब घरेलू टेस्ट मैच में बुमराह ने 20+ ओवर तक गेंदबाजी की है। इससे पहले उन्होंने 2021 में चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 36 ओवर तक गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed