फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 2nd Test: Jasprit Bumrah hit six to rabada after sledged by marco jansen

VIDEO: स्लेजिंग के बाद बुमराह ने रबाडा को जड़ा छक्का, लोगों ने दिलाई एंडरसन की याद, वसीम जाफर ने दक्षिण अफ्रीका को चेताया

Wed, 05 Jan 2022 06:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 05 Jan 2022 06:37 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे मार्को जेनसेन ने बल्लेबाजी करने उतरे बुमराह के दाएं हाथ के कंधे को निशाना बनाना शुरू किया और लगातार उन्हें बाउंसर से परेशान किया।

विज्ञापन
IND vs SA, 2nd Test: Jasprit Bumrah hit six to rabada after sledged by marco jansen
बुमराह, रबाडा और जेनसेन - फोटो : social media

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत ने चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) की अर्धशतकीय पारियों और हनुमा विहारी के 40 रन की नाबाद पारी के दम पर 240 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे मार्को जेनसेन ने बल्लेबाजी करने उतरे बुमराह के दाएं हाथ के कंधे को निशाना बनाना शुरू किया और लगातार उन्हें बाउंसर से परेशान किया। बुमराह ने भी इसका डटकर सामना किया और विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि मामला बढ़ने के बाद बुमराह ने जेनसेन को कुछ कहा और फिर दोनों के बीच पिच पर ही जुबानी जंग शुरू हो गई। इसपर अंपायर ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। बुमराह हालांकि यहीं नहीं रुके और अगले ओवर में रबाडा की गेंद पर पारी का पहला और मैच का अपना दूसरा छक्का लगाया।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों द्वारा बुमराह को स्लेज करने पर अपने अंदाज में एक मीम के जरिए प्रतिक्रिया दी। 
 

जेनसेन-बुमराह का टकराव

बुमराह ने रबाडा को जड़ा छक्का

बुमराह को एंडरसन ने किया था स्लेज

दरअसल पिछले साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज बुमराह को मेजबान टीम के तेज गेंदबाज एंडरसन ने कुछ कहा और उन्हें स्लेज करने की कोशिश की, जिसके बाद बुमराह ने अपनी गेंदबाजी में बल्लेबाजी करने उतरे एंडरसन को भी उन्हीं के अंदाज में अपने बाउंसर और शॉट गेंदों से करारा जवाब दिया। 
 

फैंस को याद आया एंडरसन प्रकरण

जेनसेन द्वारा बुमराह की स्लेजिंग के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एंडरसन को याद करना शुरू कर दिया। लोग यहां दक्षिण अफ्रीका और जेनसेन को चेतावनी देते हुए इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन के मामले को याद करने लगे। कुछ फैंस ने भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत द्वारा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज आंद्रे नेल को जड़े छक्के को भी याद किया। 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed