फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News

IND vs SA: दूसरे टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर, विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी टीम, संभावित 11

Sat, 09 Nov 2024 02:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केबेरहा Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Nov 2024 02:58 PM IST
सार

सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @BCCI

विस्तार

पहला टी20 मुकाबला जीत चुकी भारतीय टीम दूसरे मैच में अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। रविवार को दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला केबेरहा में खेला जाएगा। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से चमकने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। वहीं, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

लगातार दूसरे टी20 में सैमसन ने जड़ा शतक
सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के खेल में नहीं हो रहा सुधार
अभिषेक इस साल के शुरू में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। 
विज्ञापन

तिलक से और अच्छे प्रदर्शन की आस
तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में एक स्थान के लिए कड़ी लड़ाई है और अगर वर्मा को अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

पहले मैच में नहीं चले सीनियर खिलाड़ी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया। इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई। भारत को दूसरे मैच में इस क्षेत्र में सुधार करना होगा। 

गेंदबाजों ने प्रभावित किया
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। 

अफ्रीकियों को खल रही सीनियर खिलाड़ियों की कमी
दक्षिण अफ्रीका इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा। उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed