फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test: Most runs scored by India in the first day of a tour outside Asia; South Africa won the 2001 Bloemfontein Test by 9 wkts on the 4th day

IND vs SA: 20 साल पहले भी भारत को मिली थी बेहतरीन शुरुआत, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 9 विकेट से मिली थी हार

Mon, 27 Dec 2021 08:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Dec 2021 08:14 AM IST
सार

भारतीय टीम चाहेगी कि दूसरे दिन केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाएं। वहीं अजिंक्य रहाणे भी 40 रन की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील करें।

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test: Most runs scored by India in the first day of a tour outside  Asia; South Africa won the 2001 Bloemfontein Test by 9 wkts on the 4th day
केएल राहुल शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। टीम ने तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। ये भारत का एशियाई महाद्वीप के बाहर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खास रिकॉर्ड
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद एशिया के बाहर भारत ने सबसे बड़ा स्कोर दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर ही बनाया है। तीन नवंबर, 2001 को ब्लोमफोंटेन में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सात विकेट पर 372 रन बनाया था। इसमें सचिन तेंदुलकर का योगदान 155 रन का रहा था।
विज्ञापन


एशिया के बाहर पहले दिन के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
स्कोर खिलाफ जगह, साल
372/7 दक्षिण अफ्रीका ब्लोमफोंटेन, 2001
302/4 वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड, 2016
272/3 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन, 2021
272/6  इंग्लैंड लीड्स, 1952
 
2001 टेस्ट को याद नहीं करना चाहेगा भारत
वहीं, वीरेंद्र सहवाग का यह डेब्यू टेस्ट था। उन्होंने 105 रन की पारी खेली थी। भारत यह टेस्ट कभी याद नहीं करना चाहेगा। इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वह सेंचुरियन में यही गलती नहीं करना चाहेंगे। टीम इंडिया बेहतरीन शुरुआत के बाद 2001 ब्लोमफोंटेन टेस्ट चौथे दिन में हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिब्स और क्लूजनर की बेहतरीन पारी 
भारत की पहली पारी 379 रन पर समाप्त हुई थी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने हर्शेल गिब्स के 107 रन और लांस क्लूजनर के 108 रन की पारी के बदौलत 563 रन बनाए थे और 184 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका को 54 रन का मामूली लक्ष्य दिया था।

रहाणे चौथे दिन कमाल दिखाना चाहेंगे
दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य चौथे दिन ही एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। गैरी कर्स्टन 30 रन और जैक कैलिस 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे। टीम इंडिया इस मैच में की गई गलती को दोहराना नहीं चाहेगी और कल संभल कर खेलने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम चाहेगी कि केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाएं। वहीं अजिंक्य रहाणे भी 40 रन की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील करें।


वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट दूसरे नंबर पर
भारत के लिए पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकट पर 302 रन का रहा है। यह उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में नॉर्थ साउंड में बनाया था। भारत ने यह टेस्ट पारी और 92 रन से जीता था। साथ ही चार टेस्ट की सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया था। बाकी दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed