फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa T20i Match Online Free

IND vs SA Live Streaming: टी20 मैच से शुरू होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, जानें फ्री में कैसे देखें मुकाबला

Sun, 10 Dec 2023 08:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

India vs South Africa 1st T20 Live Streaming, Telecast: दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे में टीम इंडिया को पहले टी20 सीरीज खेलनी होगी। इसके बाद वनडे और अंत में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टी20 और वनडे में युवा खिलाड़ियों पर जीत का दारोमदार होगा।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs South Africa T20i Match Online Free
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। इसके बाद वनडे सीरीज होगी और टेस्ट सीरीज के साथ दौरे का अंत होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (10 दिसंबर) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की युवा टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यहां जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में इसी टीम के दम पर 4-1 से हराया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में चुनौती अलग होगी। अफ्रीकी टीम भी शानदार लय में है और दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (10 दिसंबर) को खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed