फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'What is your room number?' When Dilip Doshi got upset with this question of Javed Miandad

Dilip Doshi vs Miandad: 'ऐ तेला लूम नंबर क्या है?' जब जावेद मियांदाद के इस सवाल से परेशान हो गए थे दिलीप दोषी

Tue, 24 Jun 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Jun 2025 10:24 AM IST
सार

दिलीप और मियांदाद के बीच मैदान में गजब की प्रतिद्वंद्विता रही। हालांकि, मियांदाद ने उनके खिलाफ खूब रन बनाए। दोनों की प्रतिद्वंद्विता की एक कहानी बेहद मशहूर है।

विज्ञापन
IND vs PAK: 'What is your room number?' When Dilip Doshi got upset with this question of Javed Miandad
जावेद मियांदाद और दिलीप दोषी - फोटो : PCB/BCCI

विस्तार

भारत के दिग्गज बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दोषी ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच और 15 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 114 विकेट और वनडे में 22 विकेट हासिल किए। दिलीप को बेहद दिमागदार गेंदबाज माना जाता था। महान गैरी सोबर्स भी उनकी गेंदबाजी से प्रभावित थे। सुनील गावस्कर ने दोषी को हमेशा उच्चस्तरीय स्पिनर बताया।
विज्ञापन


उन्होंने 32 साल की उम्र में 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने एक पारी में 103 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने इस टेस्ट में कुल आठ विकेट लिए। वह देश के उन नौ  गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए। 1983 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 898 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मियांदाद को लेकर एक कहानी मशहूर
दिलीप के संन्यास में पाकिस्तान के जावेद मियांदाद का अहम किरदार रहा। दोनों के बीच मैदान में गजब की प्रतिद्वंद्विता रही। हालांकि, मियांदाद ने उनके खिलाफ खूब रन बनाए। दोनों की प्रतिद्वंद्विता की एक कहानी बेहद मशहूर है। मियांदाद अक्सर खेल के बीच में उनके कमरे के नंबर के बारे में पूछकर उन्हें चिढ़ाते थे। इसकी कहानी महान गावस्कर ने भी कपिल शर्मा शो में बताई थी। गावस्कर ने बताया- मियांदाद मैच के बीच में एक शॉट खेलते और फिर दिलीप के करीब आकर पूछते थे, 'ऐ दिलीप तेला लूम नंबर क्या है' (ऐ दिलीप तेरा रूम नंबर क्या है)। 

'तुम्हारे रूम में मुझे सिक्स मारना है...'
मियांदाद ने काफी देर ये हरकत की। वहीं, गावस्कर और विकेटकीपर सैयद किरमानी एक दूसरे की ओर देखते क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। हर दो गेंद के बाद मियांदाद यही हरकत कर रहे थे। फिर मियांदाद ने एक शॉट के बाद फिर दिलीप से यही सवाल किया। इस पर दिलीप झल्ला गए और पूछा- क्यों जानना है मेरा रूम नंबर? इस पर मियांददा ने कहा था- क्योंकि तेले लूम में मेले को सिक्स मारने का है (क्योंकि मुझे तुम्हारे रूम में सिक्स मारना है)।
विज्ञापन

संन्यास के बाद लंदन चले गए थे दिलीप
रिटायरमेंट के बाद दिलीप लंदन चले गए थे, जहां वे एक सफल व्यवसायी बन गए। वे अपना अधिकांश वक्त लंदन, मुंबई और राजकोट में ही गुजारते थे। लंबे समय से लंदन में रह रहे दिलीप अपने पीछे पत्नी कालिंगी, पुत्र नयन और पुत्री विशाखा को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र नयन दोषी सरे और सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed