फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup Match Analysis and Highlights of both innings

IND vs PAK Analysis: मैच में हावी रहा पाकिस्तान पर ये गलतियां पड़ीं भारी, पढ़ें कैसे कोहली-अश्विन ने छीनी जीत

Sun, 23 Oct 2022 07:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने नहीं दिया, लेकिन भारत के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में थी। हालांकि, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी कर भारत की वापसी कराई और अंत में कोहली ने तेजी से रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup Match Analysis and Highlights of both innings
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शानदार साझेदारी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2021 में मिली हार का बदला ले लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने छह विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेली और अश्विन ने आखिरी गेंद पर निर्णायक रन लेकर भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन


इस मैच में शुरुआत में पाकिस्तान की टीम बैकफुट में दिख रही थी, लेकिन इफ्तिखार-मसूद ने अर्धशतकीय साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 31 रन के अंदर भारत के चार विकेट गंवा गिरा दिए और पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी हो गई। विराट और हार्दिक ने शतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला, लेकिन रन रेट अंत तक भारत के लिए मुश्किल था। आखिरी ओवर में नवाज ने नो गेंद की और यहीं से मैच पलट गया। विराट ने इस पर छक्का लगाया। अंत में अश्विन ने दबाव भारे हालात में एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


Image contains: Cricket, Person, Sport, Human, Sports, Helmet, Clothing, Apparel
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK: ऋषभ पंत को देखकर 'उर्वशी-उर्वशी' चिल्लाने लगे फैंस, वीडियो में देखें भारतीय विकेटकीपर का रिएक्शन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले अर्शदीप ने पावरप्ले में बाबर-रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट में ढकेला और फिर हार्दिक ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इफ्तिखार-मसूद की जोड़ी ने पाकिस्तान की वापसी कराई, लेकिन शमी ने इस जोड़ी को तोड़ा। अंत में शाहीन ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

पाकिस्तान पर भारी पड़ी एक गलती
इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करते हुए एक नो बॉल की और यहीं से मैच पलट गया। विराट ने इस गेंद में छक्का लगाया और मैच भारत की पकड़ में आ गया। अगली गेंद में नवाज दबाव में थे और उन्होंने वाइड गेंद कर दी। फ्री हिट पर उन्होंने विराट को आउट किया, लेकिन इस गेंद पर भी भारत को तीन रन मिल गए। कार्तिक पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन नवाज ने एक और वाइड गेंद कर पाकिस्तान के जीतने की उम्मीद खत्म कर दी। आखिरी गेंद में अश्विन ने एक रन लेकर मैच खत्म किया।

Image contains: Clothing, Apparel, Person, Human, People, Shorts, Helmet, Football, Team Sport, Sport, Team, Sports

Sourav Ganguly: बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे सौरव गांगुली, ईडन गार्डन्स पहुंचे

हार्दिक-विराट ने कराई भारत की वापसी
31 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शतकीय साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई। दोनों ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की फिर तेजी से रन बनाए और मैच को भारत की पहुंच से बाहर नहीं जाने दिया। इस बीच कोहली ने अपने टी20 करियर का 34वां अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने हार्दिक के साथ 113 रन की साझेदारी की। कोहली ने इस मैच में 53 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। इसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। 



रोहित-राहुल का फ्लॉप शो
पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर भारत की सलामी जोड़ी ने निराश किया। दोनों बल्लेबाज चार रन के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले भी इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ निराश किया है। राहुल टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच पारी खेल चुके हैं, लेकिन 28 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 पारियों में 14.25 के औसत से 114 रन बनाए हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 30 रन है। इस मैच में भी भारत की ओपनिंग जोड़ी 10 रन के अंदर पवेलियन लौट गई और मध्यक्रम पर दबाव आ गया। तेजी से रन बनाने के चक्कर में सूर्यकुमार भी छोटे स्कोर पर आउट हो गए। 

पाकिस्तानी गेंदबाजों की शानदार शुरुआत
159 रन के स्कोर का बचाव करते हुए पाकिस्तान को शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की जरूरत थी और गेंदबाजों ने ऐसा ही किया। पहले राहुल फिर रोहित और सूर्यकुमार को आउट कर पाकिस्तान ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। 31 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिरने के बाद कोहली और हार्दिक भी दबाव में आ गए और मध्यक्रम में संभलकर बल्लेबाजी की। इसी वजह से 10 ओवर में भारत की टीम सिर्फ 45 रन ही बना पाई।

IND vs PAK Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर छाया भारत-पाकिस्तान मैच, फैंस ने बाबर आजम को किया ट्रोल

Image contains: Person, Human, Cricket, Sport, Sports, Shoe, Clothing, Footwear, Apparel, Helmet

भुवनेश्वर ने दबाव बनाया, अर्शदीप ने फायदा उठाया
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की और रिजवान को जमकर परेशान किया। उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। यहीं से पाकिस्तान पर दबाव बन गया था। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने बाबर को आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में रिजवान को भी चार रन के स्कोर पर आउट कर दिया। यहां से पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई थी।

IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर

इफ्तिखार-मसूद ने कराई पाकिस्तान की वापसी
15 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम मुश्किल में दिख रही थी। ऐसे में शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने शानदार साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 91 रन तक पहुंचाया। 12 ओवर में 91 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की टीम मैच में वापस आ गई थी। 

IND vs PAK: बाबर आजम को लेकर सच हुई सुरेश रैना की भविष्यवाणी, जानें भारतीय दिग्गज ने क्या कहा था

शमी ने कराई भारत की वापसी
इफ्तिखार-मसूद के बीच साझेदारी को तोड़ शमी ने भारतीय गेंदबाजों को मैच में वापसी करने का मौका दिया और हार्दिक ने इसका बखूबी फायदा उठाया। हार्दिक ने एक ओवर में दो विकेट निकाले और दो ओवर के अंदर पाकिस्तान के तीन विकेट गिर गए। यहां से पाकिस्तान की पारी पटरी से उतर गई। अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल में आसिफ अली को आउट कर पाकिस्तान के बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद खत्म कर दी। 



अक्षर पटेल की गेंदबाजी और खराब फील्डिंग ने बढ़ाई चिंता 
इस मैच में अक्षर पटेल बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने एक ओवर में 21 रन लुटा दिए। इफ्तिखार ने उनके एक ओवर में तीन छक्के लगा दिए। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी नहीं दी गई। अगले मैच में कप्तान रोहित युजवेन्द्र चहल को उनकी जगह टीम में मौका दे सकते हैं। इस मैच में भारत की फील्डिंग भी कई मौकों पर खराब रही। पहले विराट ने रन आउट का मौका छोड़ा फिर अश्विन ने कैच का मुश्किल मौका गंवा दिया। बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए ऐसे कैच पकड़ने जरूरी होते हैं और भारत को अपनी फील्डिंग बेहतर करनी होगी।

IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

टॉस जीतने के साथ मिली मनोवैज्ञानिक बढ़त
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसी के साथ भारतीय टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल गई। दोनों टीमों के बीच पिछले छह टी20 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का रिकॉर्ड शानदार है। इसी वजह से पाकिस्तान के हौंसले पहले ही पस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed