फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Salman Ali Agha speaks on Usman Tariq bowling action includes ICC decision

IND vs PAK: उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन वैध या अवैध? कप्तान का चौंकाने वाला जवाब; ICC के कंधे पर रखी बंदूक!

Sat, 14 Feb 2026 04:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Feb 2026 04:22 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उनके स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने क्या कहा...आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs PAK: Salman Ali Agha speaks on Usman Tariq bowling action includes ICC decision
उस्मान तारिक-सलमान अली आगा - फोटो : PSL-ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ शब्दों में कहा है कि अब इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले ही उन्हें क्लीन चिट दे चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Salman Agha: भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सलमान आगा ने खेल भावना पर दिया जोर
विज्ञापन

उस्मान के गेंदबाजी एक्शन पर क्या बोले आगा?
आगा ने कहा कि आईसीसी ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन की दो बार जांच की है और दोनों बार उन्हें नियमों के तहत सही पाया गया है। ऐसे में बेवजह विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि तारिक अपने करियर की शुरुआत से ही अपने एक्शन को लेकर चर्चाओं के आदी हैं, इसलिए बाहरी शोर से वह प्रभावित नहीं होते।

स्पिन को लेकर दोनों टीमों की मजबूत तैयारी
पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक के अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब जैसे स्पिन विकल्प मौजूद हैं। वहीं, भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसी मजबूत स्पिन तिकड़ी है। ऐसे में कोलंबो की पिच पर यह मुकाबला काफी हद तक स्पिन गेंदबाजों की भूमिका पर निर्भर कर सकता है। प्रेमदासा की सतह आमतौर पर मैच के आगे बढ़ने के साथ धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में तारिक का अनोखा एक्शन और उनकी रफ्तार में बदलाव बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत? अभिषेक के अस्वस्थ होने से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
विज्ञापन

आखिर क्या है उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर विवाद?
उस्मान तारिक की कोहनी पूरी तरह सीधी नहीं हो पाती, जिस कारण उनके एक्शन की तुलना कभी श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से भी की गई। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि असली परेशानी उनके एक्शन से ज्यादा उनकी लय और रन-अप में है। तारिक क्रीज पर पहुंचने से पहले हल्का ठहराव लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों की टाइमिंग बिगड़ सकती है। उनकी गेंदों में कैरम बॉल और स्किड करती हुई डिलीवरी भी शामिल है, जो बल्लेबाजों को असमंजस में डाल सकती है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं पाकिस्तान के ये पांच खिलाड़ी, उस्मान तारिक से रहना होगा सतर्क

क्या भारत के लिए खतरा बन सकते हैं तारिक?
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक जीत दर्ज की है, लेकिन स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह निश्चिंत नजर नहीं आई। अमेरिका और नामीबिया के स्पिनरों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। ऐसे में तारिक का अनोखा अंदाज भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच मिस करने के बाद तारिक ने अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे साफ है कि वह फॉर्म में हैं और बड़े मुकाबले के लिए तैयार भी। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा दबाव और रोमांच से भरा होता है। इस बार भी नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि क्या उस्मान तारिक अपने रहस्यमयी स्पिन से भारत की बल्लेबाजी को जकड़ पाएंगे या भारतीय बल्लेबाज उनका तोड़ निकाल लेंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर रहा है भारत का दबदबा, जानें किस तरह भारतीय टीम ने दी है पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed