{"_id":"64ef53e988df8ee3530d083c","slug":"ind-vs-pak-pakistan-babar-azam-afraid-of-india-chinaman-spinner-kuldeep-yadav-see-stats-asia-cup-2023-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: इस भारतीय गेंदबाज से डरते हैं पाकिस्तान के बाबर आजम, तीन पारियों में दो बार कर चुका है आउट, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: इस भारतीय गेंदबाज से डरते हैं पाकिस्तान के बाबर आजम, तीन पारियों में दो बार कर चुका है आउट, जानें
Wed, 30 Aug 2023 08:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
बाबर ने भारत के खिलाफ अब तक अपने करियर में सिर्फ पांच वनडे खेले हैं। इसकी पांच पारियों में उन्होंने 31.60 की औसत और 75.96 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। बाबर ने वनडे में भारत के खिलाफ न तो कोई अर्धशतक लगाया है और न ही कोई शतक जड़ा है।
विज्ञापन
बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें दो सितंबर को आमने-सामने आएंगी। कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान के इन फॉर्म बैटर बाबर आजम को जल्दी आउट करने की चुनौती होगी। बाबर ने एशिया कप 2023 के पहले मैच में ही शानदार शतक जड़ा। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 131 गेंदों में 151 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 14 चौके और चार छक्के लगाए।
हालांकि, पाकिस्तान का यह बैटर भारत के एक गेंदबाज के खिलाफ खेलने से डरता है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। भारत का यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि चाइनमैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप का बाबर के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि दो सितंबर को दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, पाकिस्तान का यह बैटर भारत के एक गेंदबाज के खिलाफ खेलने से डरता है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। भारत का यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि चाइनमैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप का बाबर के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि दो सितंबर को दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ पांच वनडे खेले हैं बाबर
बाबर ने भारत के खिलाफ अब तक अपने करियर में सिर्फ पांच वनडे खेले हैं। इसकी पांच पारियों में उन्होंने 31.60 की औसत और 75.96 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। बाबर ने वनडे में भारत के खिलाफ न तो कोई अर्धशतक लगाया है और न ही कोई शतक जड़ा है। भारत के खिलाफ वनडे में बाबर का हाईएस्ट स्कोर 48 रन का रहा है। वहीं, इन पांच पारियों में से तीन बार वह कुलदीप का सामना कर चुके हैं। तीन में से दो पारियों में कुलदीप ने बाबर को सस्ते में आउट कर पवेलियन भेजा था।
कुलदीप से खौफ खाते हैं बाबर आजम
कुलदीप के खिलाफ बाबर ने तीन पारियां खेली हैं और इस गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ 18 रन बनाए हैं। दो बार बाबर को कुलदीप ने आउट किया है और दोनों ही बार उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान को क्लीन बोल्ड किया था। कुलदीप के खिलाफ बाबर अब तक एक भी चौका नहीं लगा सके हैं। भारत के इस चाइनामैन गेंदबाज के सामने बाबर के रन बनाने का औसत नौ है और स्ट्राइक रेट 52.9 का है। ऐसे में दो सितंबर को बाबर के जेहन में यह रिकॉर्ड जरूर होगा।
कुलदीप के खिलाफ बाबर का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
भारत के खिलाफ पांच वनडे पारियों में से दो बार उन्हें कुलदीप ने आउट किया, जबकि एक-एक बार केदार जाधव और उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। जहां कुलदीप ने उन्हें दोनों बार बोल्ड किया, तो केदार और उमेश ने बाबर को कैच आउट कराया। एक बार बाबर भारत के खिलाफ रन आउट हुए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर बाबर ने भारत के खिलाफ नौ मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 31.25 की औसत से 250 रन बनाए हैं। नाबाद 68 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अगहा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अगहा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।