फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK ODI World Cup 2023 Schedule Venue India vs Pakistan World Cup Match Date

World Cup: भारत-PAK महामुकाबला अब 15 अक्तूबर को नहीं, बल्कि इस दिन खेला जाएगा! नवरात्रि के कारण बदला शेड्यूल

Wed, 02 Aug 2023 08:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Aug 2023 08:52 AM IST
सार

आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तय है। उसी दिन नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई से तारीखों में बदलाव के लिए कहा था।

विज्ञापन
IND vs PAK ODI World Cup 2023 Schedule Venue India vs Pakistan World Cup Match Date
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत आगामी पांच अक्तूबर से वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो चुका है। 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत के 10 शहरों में होने वाले इस विश्व कप की तारीखों का एलान भले ही हो चुका है, लेकिन कुछ मैच के शेड्यूल में बदलाव की संभावना है। इसकी पुष्टि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में की थी। इन बदलावों का भारत-पाकिस्तान मैच पर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना तय है। उसी दिन नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई से तारीखों में बदलाव के लिए कहा था। इस बारे में बोर्ड की बैठक भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 अक्तूबर को यह मैच खेला जा सकता है। सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य मैचों की तारीखों में बदलाव संभव है। इसे लेकर बीसीसीआई सोमवार (31 जुलाई) को आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन

IND vs PAK ODI World Cup 2023 Schedule Venue India vs Pakistan World Cup Match Date
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मैच
तारीख खिलाफ जगह
8 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्तूबर अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्तूबर* पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्तूबर बांग्लादेश पुणे
22 अक्तूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर क्वालीफायर-2 मुंबई
5 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
11 नवंबर क्वालीफायर-1 बेंगलुरु
15 नवंबर सेमीफाइनल-1 मुंबई
16 नवंबर सेमीफाइनल-2 कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद

*भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान होना बाकी।

IND vs PAK ODI World Cup 2023 Schedule Venue India vs Pakistan World Cup Match Date
एशिया कप में दो सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed