फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK ODI Cricket History Know How Team India won Against Pakistan after Scoring Equal

IND vs PAK: दोनों टीमों का स्कोर बराबर, न सुपरओवर न बॉल आउट, लेकिन जीत गया था भारत, जानें पूरा मामला

Sun, 24 Jul 2022 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:31 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान ने एक वनडे मैच में बराबर स्कोर बनाया था। इसके बावजूद टीम इंडिया को विजेता घोषित किया गया था। खास बात यह है कि इस मैच में कोई सुपरओवर या बॉल आउट भी नहीं हुआ था। 
 

विज्ञापन
IND vs PAK ODI Cricket History Know How Team India won Against Pakistan after Scoring Equal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की कहानी बहुत ही दिलचस्प और पुरानी है। कभी साथ में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ी 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चले गए थे और एक-दूसरे के खिलाफ खेले। इसके बाद दोनों टीमें चिर प्रतिद्वंदी बनीं और कई रोमांचक मैच हुए। मौजूदा समय में राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही हैं और अब दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में खेलती हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर दबदबा बनाया हुआ है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया लंबे समय तक अजेय रही, लेकिन साल 2021 में यह सिलसिला टूटा और पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। इसके अलावा भी दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मैच हो चुके हैं। यहां हम एक ऐसे मैच की बात कर रहे हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान ने बराबर स्कोर बनाया था, लेकिन टीम इंडिया जीत गई थी। 
विज्ञापन

1987 में हुआ था सबसे रोमांचक मैच
मार्च 1987 में पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई थी। हैदराबाद में दोनों टीमों ने बराबर का स्कोर बनाया था, लेकिन मैच टाई नहीं हुआ। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान की तुलना में कम विकेट गंवाए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को मैच जिता दिया गया। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। रवि शास्त्री ने नाबाद 69 और कप्तान कपिलदेव ने 59 रन बनाए थे। रमन लांबा ने भी 41 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए इमरान खान, वसीम अकरम, सलीम जाफर, अब्दुल कादिर और इजत फहीक ने एक-एक विकेट लिया था। 

इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी 212 रन बनाए। हालांकि पाकिस्तान ने सात विकेट गंवा दिए और यही एक विकेट गंवाना पाकिस्तान को महंगा पड़ा। इसी वजह से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए सलीम मलिक ने 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा चार बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा का स्कोर बनाया, लेकिन 30 रन तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए गोपाल शर्मा ने तीन विकेट लिए। कपिल देव और रवि शास्त्री को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed