फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak: indian team lose another home series

अकेले खेलते रहे धोनी फिर भी नहीं टूटा ईडन का तिलिस्म

Thu, 03 Jan 2013 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jan 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
ind vs pak: indian team lose another home series

भारतीय टीम का अपनी जमीं पर हार का सिलसिला जारी है। इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया अब पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज भी गवां चुकी है। 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई में हारने के बाद धोनी ने कहा था कि वो न केवल वापसी करेंगे बल्कि सीरीज पर भी कब्जा करेंगे।

विज्ञापन


भारत का पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डंस पर इतिहास बेहद खराब है। इस मैच से पहले भारतीय टीम कभी भी पाकिस्तान से इस मैदान पर नहीं जीत पाई थी। इस मैच में भी वही हुआ। भारत ने टॉस जीता। मनमाफिक फैसला होने के बावजूद पूरी टीम इंडिया इस मैच में बैकफुट पर नजर आई।
विज्ञापन


भारत का जब नवां विकेट 40वें ओवर में गिरा तो हार तय हो गई थी बावजूद इसके धोनी मैच को 48वें ओवर तक ले गए। इस 8 ओवर में 33 रन बने। इस दौरान धोनी ने अपना अर्धशतक बनाया। 9 विकेट गिरने के बाद धोनी की बल्लेबाजी देख हर कोई चकित था। न धोनी रन बना रहे थे और न ही कोई रिस्क ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी के खेल को देख ऐसा लग रहा था कि वो अपने टीम को यह बताना चाह रहे थे कि न ही इस पिच में और न ही पाकिस्तानी गेंदबाजी में ऐसा कुछ है जिस कारण उनकी टीम न खेल पाए।


धोनी अंत तक आउट नहीं हुए। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक और हार मिली। भारत के हाथ से सीरीज भी गई। पिछले मैच में भी धोनी ने नाबाद शतक लगाया फिर भी भारत को हार मिली। इस हार के बाद एक बात तो तय हो गई है कि टीम इंडिया इस समय अपने संक्रमण के दौर से गुजर रही है। ऐसे में अगर इस टीम का समय रहते ऑपरेशन नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed