फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'Hopefully no one will ask now is Virat in form'- Kohli childhood coach Rajkumar Champions Trophy

IND vs PAK: 'उम्मीद है कि अब कोई नहीं पूछेगा- क्या विराट फॉर्म में हैं', कोहली के बचपन के कोच राजकुमार का बयान

Mon, 24 Feb 2025 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK: 'Hopefully no one will ask now is Virat in form'- Kohli childhood coach Rajkumar Champions Trophy
कोहली और राजकुमार शर्मा - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की साहसिक पारी से बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे। कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा ने कहा, 'अब तो नहीं पूछोगे कि विराट फॉर्म में नहीं है।' कोहली ने इससे पहले वनडे में अपना आखिरी शतक नवंबर 2023 में लगाया था। पिछले कुछ वर्षों से बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण इस स्टार बल्लेबाज की काफी आलोचना हो रही थी। उन्होंने ने कहा कि कोहली कभी खराब फार्म में थे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा ने कहा, 'मैं हमेशा कहता रहा हूं कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है और उसने आज यह फिर से साबित कर दिया। वह हमेशा मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।' उन्होंने कहा, 'वह पिछले कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने देश के लिए सबसे अधिक मैच जीते हैं।'
विज्ञापन

कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा, 'वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 82वां शतक लगाने के अलावा उसने वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। यह बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसे पर गर्व है कि उसने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। हम सब बहुत खुश हैं कि उसने देश को जश्न मनाने का मौका दिया।' भारतीय टीम अब दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed