फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'Disappointed Indian team is not playing in Pakistan', says PCB Mohsin Naqvi, Champions Trophy

IND vs PAK: 'निराश हूं कि भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं खेल रही', पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का बयान, जानें

Sun, 23 Feb 2025 09:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Feb 2025 09:03 PM IST
सार

नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा खेलों को सियासत से अलग रखा है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम 2011, 2012, 2016 और 2023 में भारत खेलने गई।

विज्ञापन
IND vs PAK: 'Disappointed Indian team is not playing in Pakistan', says PCB Mohsin Naqvi, Champions Trophy
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दोहराया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच तटस्थ स्थान पर खेलने के भारत के फैसले से वह निराश हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि 29 साल में पहली बार पाकिस्तान में हो रहा आईसीसी टूर्नामेंट देश में खेल के लिए एक स्थाई विरासत छोड़ेगा। भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से अपने मैच दुबई में खेल रही है ।
विज्ञापन


नकवी ने भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच देखने रवाना होने से पहले कहा, 'हम टूर्नामेंट की विश्व स्तरीय मेजबानी करने पर फोकस कर रहे हैं। बेशक भारत का पाकिस्तान में नहीं खेलना निराशाजनक है। यह निराशाजनक है, सिर्फ पीसीबी के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों, आईसीसी, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य प्रतिभागी देशों के लिए भी।'
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा खेलों को सियासत से अलग रखा है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम 2011, 2012, 2016 और 2023 में भारत खेलने गई। हमें उम्मीद थी कि भारतीय टीम भी बदले में पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने आयेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।' पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने कहा कि पीसीबी और पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा, आतिथ्य और लाजिस्टिक बंदोबस्त को लेकर भारतीय टीम को पूरा आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने हर तरह का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद भारत ने यहां नहीं खेलने का फैसला लिया। भारतीय खिलाड़ी उस गर्मजोशी, मुहब्बत और मेहमानवाजी से महरूम रह गए जो हमेशा पाकिस्तान आने वाली टीमों को मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed