फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Australia ready for tri-series with India-Pakistan supported Rameez Raja proposal

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार, रमीज राजा के प्रस्ताव का किया समर्थन

Wed, 09 Mar 2022 09:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Mar 2022 09:18 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने जनवरी में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को शामिल करते हुए एक चार देशों की टी20 सीरीज का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, चारों टीमों को बारी-बारी से मेजबानी करने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
IND vs PAK Australia ready for tri-series with India-Pakistan supported Rameez Raja proposal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे एशियाई चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और भारत के साथ एक सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस सीरीज को पूरा विश्व देखना चाहता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक हॉकले ने बुधवार (नौ मार्च) को कहा कि उनके बोर्ड ने प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की है, लेकिन वह त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान और भारत की मेजबानी के लिए तैयार है।
विज्ञापन


पाकिस्तान और भारत की प्रतिद्वंद्विता आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप तक ही सीमित है, क्योंकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमों ने पिछली बार एक द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली थी। तब भारत ने तीन वनडे और दो टी20 मैचों की मेजबानी की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने जनवरी में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को शामिल करते हुए एक चार देशों की टी20 सीरीज का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, चारों टीमों को बारी-बारी से मेजबानी करने का अवसर दिया जाएगा। निक हॉकले ने रावलपिंडी में कहा, "व्यक्तिगत रूप से मुझे त्रिकोणीय सीरीज पसंद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


निक हॉकले ने कहा," हम मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हैं। वास्तव में भारत और पाकिस्तान के लोग बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसे हर कोई विश्व क्रिकेट में देखना चाहता है। अगर हम आगे के अवसरों का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं तो हम ऐसा करना पसंद करेंगे।"


आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक, 2023 तक इस तरह की सीरीज होने की संभावना है। पाकिस्तान और भारत की टीमें इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होने वाली है। हॉकले ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्टूबर को होने वाले मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed