{"_id":"630c9cc83067fc2861345bdc","slug":"ind-vs-pak-afghanistan-fan-was-happy-on-pakistan-s-defeat-and-india-s-victory-kissed-tv-watch-viral-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान की हार और भारत की जीत पर खुश हुए अफगानिस्तान का यह फैन, चूम लिया टीवी, देखें वायरल VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान की हार और भारत की जीत पर खुश हुए अफगानिस्तान का यह फैन, चूम लिया टीवी, देखें वायरल VIDEO
Mon, 29 Aug 2022 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:35 PM IST
सार
इस मैच को सिर्फ भारतीय फैन्स ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैन्स देख रहे थे। भारत की जीत के बाद दुनियाभर में फैन्स ने जश्न मनाया। कुछ ने पटाखे फोड़े और कई लोगों ने नाच-गाना किया। इसी कड़ी में अफगानिस्तान का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टीवी को चूमता फैन; जीत के बाद रोहित और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने रविवार को एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच को लेकर फैन्स काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों टीमें पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आमने-सामने थीं। हालांकि, इस बार भारत पाकिस्तान पर भारी साबित हुआ और टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।
विज्ञापन
इस मैच को सिर्फ भारतीय फैन्स ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैन्स देख रहे थे। भारत की जीत के बाद दुनियाभर में फैन्स ने जश्न मनाया। कुछ ने पटाखे फोड़े और कई लोगों ने नाच-गाना किया। इसी कड़ी में एक वीडियो खूब वायरल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या के विनिंग सिक्स लगाने के बाद एक अफगानी फैन इतना खुश हो गया कि उसने टीवी को जाकर चूम लिया। इस पर वहां मौजूद बाकी लोग हंसने लगे।
Congratulations to all our brothers. Indians And Afghans🇦🇫🇮🇳. We the people Afghanistan celebrating this victory with or friend country indian people. #India #ViratKohli𓃵 #pandya #INDvsPAK pic.twitter.com/FFI5VvKE0d
— A H (@YousafzaiAnayat) August 28, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
यूसुफजई अनायत नाम के एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। उसने लिखा- हम अफगानिस्तान के लोग भी अपने दोस्त भारत की जीत पर जश्न मना रहे हैं। सभी भारतीय और अफगान फैन्स को बधाई।
मैच रिपोर्ट
मुकाबले की बात करें तो एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।
भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी।