फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Abhishek Sharma Reveals What Triggered Him Against Pakistan, Says 'Best Reply Was With the Bat'

IND vs PAK: 'बिना वजह आक्रामकता पसंद नहीं, बैट से दिया जवाब', हारिस रऊफ के साथ नोकझोंक पर बोले अभिषेक शर्मा

Mon, 22 Sep 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Sep 2025 08:55 AM IST
सार

अभिषेक शर्मा का बयान इस मैच का हाइलाइट बन गया है, जिसने साफ कर दिया कि भारत के खिलाड़ी गेंद और बल्ले से ही जवाब देने में विश्वास रखते हैं। इस जीत के साथ भारत सुपर-4 में दो अंक लेकर शीर्ष पर है।

विज्ञापन
IND vs PAK: Abhishek Sharma Reveals What Triggered Him Against Pakistan, Says 'Best Reply Was With the Bat'
अभिषेक ने हारिस का बुरा हाल किया - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 172 रनों के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा हीरो बने। उन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद अभिषेक ने पहली बार खुलासा किया कि पाकिस्तान खिलाड़ियों की बिना वजह आक्रामकता उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने बैट से जवाब देने का फैसला किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद अभिषेक ने क्या कहा?
एशिया कप में दोनों के बीच पहले मैच में जहां भारत के नो हैंडशेक ने पाकिस्तान को परेशान किया था, वहीं दूसरे मैच अभिषेक ने पड़ोसी मुल्क की बखिया उधेड़ कर रख दी। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत सरल सोच रहा था। जिस तरह वे (पाकिस्तानी खिलाड़ी) बिना वजह हमारे ऊपर चढ़ रहे थे, मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं आया। मेरे पास जवाब देने का यही तरीका था कि बल्ले से उनको सबक सिखाऊं।' अभिषेक ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप बात करते रहें, हम जीतते रहेंगे।'
 

IND vs PAK: Abhishek Sharma Reveals What Triggered Him Against Pakistan, Says 'Best Reply Was With the Bat'
अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया - फोटो : PTI
गिल के साथ 105 रन की साझेदारी
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 105 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक ने कहा, 'हम स्कूल टाइम से साथ खेल रहे हैं, हमें एक-दूसरे का खेल समझ आता है। हमने सोचा था कि मैच फिनिश करना है और हमने वैसा ही किया। जिस तरह गिल जवाब दे रहे थे, मुझे बहुत मजा आया।'

कप्तान ने की ओपनिंग जोड़ी को तारीफ
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अभिषेक और गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कॉम्प्लीमेंट करते हैं। ये जोड़ी आग और बर्फ जैसी है।'
हालांकि, भारत की फील्डिंग पर सूर्यकुमार ने मजाक में कहा कि कोच टी दिलीप सभी को चार कैच छोड़ने के लिए मेल करेंगे।

IND vs PAK: Abhishek Sharma Reveals What Triggered Him Against Pakistan, Says 'Best Reply Was With the Bat'
अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया - फोटो : PTI
बुमराह का ऑफ डे-दुबे चमके
इस मैच में जसप्रीत बुमराह का दिन खास नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर में 40+ रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इस पर कोई नाराजगी नहीं जताई। उन्होंने कहा, 'ये ठीक है, वो रोबोट नहीं हैं। कभी न कभी उनका भी खराब दिन आएगा। लेकिन दुबे ने शानदार गेंदबाजी कर हमें मैच में वापस लाया।'

पाकिस्तानी कप्तान ने भी माना हार का कारण
पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने भी माना कि पावरप्ले में भारत ने मैच उनसे छीन लिया। उन्होंने कहा, 'हम अभी परफेक्ट मैच खेलने से थोड़े दूर हैं। लेकिन पावरप्ले में उन्होंने गेम पूरी तरह बदल दिया। अगर हम 10-15 रन और बना लेते तो नतीजा अलग हो सकता था।'

IND vs PAK: Abhishek Sharma Reveals What Triggered Him Against Pakistan, Says 'Best Reply Was With the Bat'
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
सुपर-4 में शीर्ष पर भारत
यह जीत भारत के लिए अहम रही क्योंकि शुरुआती 10 ओवर में पाकिस्तान ने नौ रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की और बल्लेबाजों ने इसे आसान जीत में बदल दिया। अभिषेक शर्मा का बयान इस मैच का हाइलाइट बन गया है, जिसने साफ कर दिया कि भारत के खिलाड़ी गेंद और बल्ले से ही जवाब देने में विश्वास रखते हैं। इस जीत के साथ भारत सुपर-4 में दो अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed