फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Womens T20 World Cup: Amelia Kerr run out controversy, Sophie Devine and Jemima Rodrigues Statement

IND vs NZ: रन आउट विवाद पर सोफी डिवाइन ने कहा- इससे भारत का लय बिगड़ा, जेमिमा बोलीं- अमेलिया केर को सब पता था

Sat, 05 Oct 2024 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी।

विज्ञापन
IND vs NZ Womens T20 World Cup: Amelia Kerr run out controversy, Sophie Devine and Jemima Rodrigues Statement
सोफी डिवाइन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अमेलिया केर के रन आउट को लेकर काफी विवाद हुआ। अमेलिया को रन आउट नहीं दिया गया और उस गेंद को डेड घोषित किया गया था। इसको लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर अंपायर  से भी भिड़ गई थीं। अब इस मामले को लेकर खिलाड़ियों के बयान सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन और भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मामले पर बयान दिया है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। डिवाइन ने मैच के बाद कहा, 'यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है, लेकिन लोगों का नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है। यह अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है कि वह कब ओवर को समाप्त मानते हैं लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा। आखिर में उन्होंने जो भी फैसला दिया यह उनका काम है। इससे वास्तव में मेरा कोई लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Womens T20 World Cup: Amelia Kerr run out controversy, Sophie Devine and Jemima Rodrigues Statement
रन आउट विवाद - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, जेमिमा ने इस मामले पर कहा कि टीम ने उस समय थोड़ी परेशानी जरूर महसूस की, लेकिन उनके पास गेंद को डेड कहने के अंपायर के फैसले को मानने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं थे। उन्होंने कहा, 'जब अंपायर ने दीप्ति को कैप दी तो मैं वहां नहीं थी। न्यूजीलैंड को पूरा यकीन था कि यह एक डबल रन था और अमेलिया केर बाहर चली गईं जिससे पता चला कि ओवर अभी तक खत्म नहीं हुआ था। हम सभी ने सोचा कि हमें वह रन आउट मिल गया। आखिर में हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन हां, यह फैसला थोड़ा निराशाजनक है क्योंकि जब अमेलिया केर खुद बाहर चली गईं, क्योंकि वह जानती थीं कि वह आउट हैं।'
विज्ञापन

रोड्रिग्स ने हालांकि कहा कि टीम ने पूरी स्थिति का काफी परिपक्वता के साथ सामना किया। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि अमेलिया केर का विकेट कितना महत्वपूर्ण है और उस समय इसके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे लगता है कि हमने वही किया जो हम कर सकते थे। हमने अंपायर से बात की और फिर हमें फैसला स्वीकार करना पड़ा और आगे बढ़ना पड़ा। तो, मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा किया है।'

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में घटी जब डिवाइन के साथ दूसरा रन लेने के प्रयास में केर को भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने रन आउट कर दिया था। केर ने मैदान से बाहर जाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर अन्ना हैरिस और जैकलीन विलियम्स ने गेंद को ‘डेड’ घोषित कर दिया क्योंकि भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने पहले ही अंपायर से अपनी टोपी ले ली थी जो ओवर के समाप्त होने का संकेत था। अंपायरों ने केर को वापस भुला दिया, लेकिन उनके इस फैसले से भारत को निराशा हुई। इस बीच भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed