फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ VIDEO: MS Dhoni gave surprise to Team India, met players including Hardik, Ishan in Ranchi ; 1st T20

IND vs NZ VIDEO: धोनी ने टीम इंडिया को दिया सरप्राइज, रांची में हार्दिक-ईशान समेत सभी खिलाड़ियों से की मुलाकात

Thu, 26 Jan 2023 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Jan 2023 08:15 PM IST
सार

धोनी ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से जेएससीए स्टेडियम में मुलाकात की। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
IND vs NZ VIDEO: MS Dhoni gave surprise to Team India, met players including Hardik, Ishan in Ranchi ; 1st T20
टीम इंडिया से मुलाकात करते धोनी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से रांची में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर है और उन्होंने मैच के एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों को सरप्राइज दिया। धोनी ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से जेएससीए स्टेडियम में मुलाकात की। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन

इस दौरान धोनी ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। साथ ही वहां सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल भी दिखे। इसके बाद धोनी ने टीम के नए खिलाड़ियों शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी और जितेश शर्मा से भी मुलाकात की। साथ ही टीम के स्टाफ के साथ भी कुछ समय बिताया।

इसके बाद धोनी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टिप्स देते भी दिखे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 शुक्रवार को ईशान के होम ग्राउंड रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम और तीसरा टी20 एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने वाले संजू सैमसन को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा उनकी जगह चुने गए।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed