फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Nz T20 World Cup: Hardik Pandya on top of the list of Frequent six hitters for India in T20 cricket

IND vs NZ: हार्दिक चले तो न्यूजीलैंड की बढ़ जाएगी परेशानी, टी-20 में हर 12 गेंद पर लगाते हैं सिक्स

Sun, 31 Oct 2021 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Oct 2021 11:01 AM IST
सार

हार्दिक पिछले कुछ सालों में टी-20 क्रिकेट के शानदार हिटर्स में से एक रहे हैं। वे इस छोटे फॉर्मेट में छक्के लगाने में माहिर हैं और हर 12 गेंदों पर छक्के लगाते हैं।

विज्ञापन
Ind vs Nz T20 World Cup: Hardik Pandya on top of the list of Frequent six hitters for India in T20 cricket
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया उसी प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकती है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ उतारी थी। हार्दिक पांड्या भी यह मैच खेल सकते हैं। वे प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हार्दिक के खेलने से न्यूजीलैंड को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 

हार्दिक भारत के शानदार हिटर्स में से एक
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हार्दिक पिछले कुछ सालों में टी-20 क्रिकेट के शानदार हिटर्स में से एक रहे हैं। वे इस छोटे फॉर्मेट में छक्के लगाने में माहिर हैं और हर 12 गेंदों पर छक्के लगाते हैं। इसमें टी-20 अंतरराष्ट्रीय के अलावा आईपीएल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी समेत तमाम टी-20 टूर्नामेंट शामिल हैं। वे इस छोटे प्रारूप में छक्के लगाने के मामले सबसे कामयाब भारतीय बल्लेबाज हैं। 



इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान और तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। ये दोनों हर 14 गेंदों पर छक्के जड़ते हैं। हार्दिक ने अगर यही आक्रामक अंदाज न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाया, तो कीवी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हार्दिक पिछले कुछ समय से चोट से जूझने के बाद अब पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Nz T20 World Cup: Hardik Pandya on top of the list of Frequent six hitters for India in T20 cricket
रसेल हैं सबसे आगे - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसेल एक नंबर पर
टी-20 क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छक्का लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल सबसे ऊपर हैं। वे इस फॉर्मेट में हर सात गेंदों पर छक्के लगाते हैं। उनके नाम कुल 510 छक्के हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड हैं। गेल हर नौ गेंदों पर और पोलार्ड हर 10 गेंदों पर छक्का जड़ते हैं। 
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में आसिफ टॉप पर कायम
इस टी-20 विश्व कप में छक्का जड़ने के मामले में पाकिस्तान के आसिफ अली सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक हर तीन गेंद पर एक छक्का लगाया है। आसिफ टी-20 विश्व कप में अब तक सात छक्के लगा चुके हैं।

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के एविन लुईस हैं। उन्होंने हर सात गेंद पर छक्का जड़ा है। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज हैं। उन्होंने हर नौ गेंदों पर छक्का लगाया है। 

Ind vs Nz T20 World Cup: Hardik Pandya on top of the list of Frequent six hitters for India in T20 cricket
यह रिकॉर्ड शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले का है - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक और टीम इंडिया के लिए सीरीज अहम
हार्दिक और टीम इंडिया दोनों के लिए न्यूजीलैंड का मैच काफी अहम होगा। हार्दिक का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन काफी नीचे रहा है। वे आईपीएल में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। साथ ही जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ भी बल्लेबाजी में कोई खास रोल अदा नहीं की थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें प्रदर्शन करना ही होगा। 

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में छठे गेंदबाज की कमी खली थी। हार्दिक अगर गेंदबाजी करते हैं, तो टीम इंडिया को काफी फायदा होगा। भारतीय टीम के लिए भी इस मैच में जीत जरूरी है। यह मैच एक वर्चुअल नॉकआउट की तरह होगा। जो भी टीम हारेगी उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed