फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs NZ T20 World Cup 2021: Virat Kohli Press Conference On India Vs New Zealand Match Hardik Pandya Mohammad Shami And Playing 1 1

IND vs NZ: पाक से हार के बाद शमी को ट्रोल किए जाने से विराट खफा, बोले- धर्म के आधार पर निशाना बनाना सबसे खराब

Sat, 30 Oct 2021 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Oct 2021 04:10 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंंड के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच के लिए तैयार है। साथ ही विराट ने शमी को निशाना बनाने वालों को करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
IND Vs NZ T20 World Cup 2021: Virat Kohli Press Conference On India Vs New Zealand Match Hardik Pandya Mohammad Shami And Playing 1  1
विराट कोहली और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंंड के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में कहां गलती हुई यह हमें पता है। हम उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद शमी को ट्रोल किए जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना सबसे खराब चीज है। भारत और न्यूजीलैंड रविवार को सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में भिड़ेंगे। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


कोहली ने कहा- जिस स्तर पर यह प्रतियोगिता होती है, वह बिल्कुल अलग है। आगे यह अहम रहेगा कि मानसिक तौर पर हम फील्ड पर कैसे उतरते हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के शाहीन हमारे खिलाफ आक्रामक रहे। हमें भी अब अपनी बैटिंग से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजोंं को रोकने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मैच से कुछ नहीं बिगड़ता
पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने पर विराट ने कहा कि एक मैच से सब कुछ नहीं बिगड़ता। उन्होंने कहा "जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, लोग नहीं समझते कि ग्राउंड पर हम कितनी मेहनत करते हैं। सिर्फ कोई एक गेम अहम नहीं होता। हमारे लिए हर मैच अहम है।"

वहीं शार्दुल ठाकुर से जुड़े सवाल पर विराट बोले कि वह लगातार हमारे प्लान का हिस्सा हैं। वे टीम में किस जगह फिट होते हैं ये हमें देखना होगा। फिलहाल इस बारे में तय तौर पर कुछ नहीं कह सकता। हमें इस बारे में आगे देखना होगा। 

हमें यह मानना होगा कि पिछले मैच में हमारी विपक्षी टीम ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। यह किसी एक खिलाड़ी की हार नहीं थी। यह पूरी टीम की हार थी। खेल भावना के लिए हमारा यह मानना बेहद जरूरी है।

टॉस की अहमियत ज्यादा पर उस बारे में सोच नहीं सकते
भारतीय कप्तान ने कहा कि टॉस फिर से बड़ा फैक्टर साबित होगा, लेकिन सिर्फ टॉस ही सबकुछ होगा, इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा जा सकता। इसलिए हमारा सिर्फ इस पर फोकस है कि हमारे 11 खिलाड़ी किस तरह परफॉर्म करते हैं। एक टीम के तौर पर हम सिर्फ मैदान में उतरने के लिए उत्साहित हैं।


कई क्रिकेटर्स ने शमी का समर्थन किया था
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। शमी के अलावा विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों पर भी फैंस ने निशाना साधा था। इसके बाद कई दिग्गजों ने शमी का समर्थन किया था। फेसबुक ने भी शमी के बारे में किए गए आपत्तिजनक कमेंट को हटाने के लिए तुरंत एक्शन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed