फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World cup 2021 The pair of KL Rahul and Rohit Sharma will give victory against New Zealand

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा रोहित-राहुल से पार पाना, दोनों बल्लेबाजों ने कतरे हैं कीवियों के पर

Thu, 28 Oct 2021 12:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में भारत 31 अक्तूबर को अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World cup 2021 The pair of KL Rahul and Rohit Sharma will give victory against New Zealand
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को देखते हुए जमकर तैयारी कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली 10 विकेट की हार से टीम इंडिया के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। 31 अक्तूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। अगर, इस मैच में टीम इंडिया हारी तो फिर समझिए उसके हाथ से विश्व कप फिसल जाएगा। कीवियों के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल पर टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। यह दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए थे। आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित और राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन

रोहित ने उधेड़ी है बखिया

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी है। हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 338 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.95 रहा। उन्होंने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार अर्धशतक भी लगाए हैं। कीवियों के खिलाफ खेल गई पिछली सीरीज में रोहित ने कातिलाना बल्लेबाजी करते हुए 4 मैचों में 140 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में रोहित चले तो फिर टीम इंडिया की नैया आसानी से पार हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को रास आती है न्यूजीलैंड की बॉलिंग

टीम इंडिया में शामिल केएल राहुल ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें न्यूजीलैंड की गेंदबाजी काफी रास आती है। वह कीवी टीम के खिलाफ अब तक पांच मैच खेल चुके हैं जिनमें 144.51 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अर्धशतक भी जड़े हैं। केएल राहुल टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज माने जाते हैं। वह क्रीज पर रुककर आक्रामक बल्लेबाजी करने का हुनर जानते हैं। 

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में नहीं जीता भारत

इसे संयोग ही कहा जाएगा कि भारत टी-20 विश्व कप में आज तक न्यूजीलैंड से जीता नहीं है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच साल 2007 में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, 2016 टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत पर 47 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed