{"_id":"6198bcff12668329b228c70a","slug":"ind-vs-nz-shashi-tharoor-says-sreyash-iyer-should-be-made-captain-for-third-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: कांग्रेस नेता शशि थरूर की मांग, तीसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर को मिले कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: कांग्रेस नेता शशि थरूर की मांग, तीसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर को मिले कप्तानी
Sat, 20 Nov 2021 02:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:46 PM IST
सार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर को भारत का कप्तान बनाया जाना चाहिए। वो रांची में इस सीरीज का दूसरा मैच देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच भारत ने जीत लिए हैं और सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। कांग्रेस नेता शशि थरूर भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने मैदान से कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि तीसरे टी-20 मैच में रोहित की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का कप्तान बनाया जाना चाहिए और सभी सीनियर खिलाड़ियों को इस मैच में आराम दिया जाना चाहिए।
उन्होंने मैच के बाद ट्वीट कर लिखा "भारत को सीरीज जीतते देखकर अच्छा लगा। आखिरी मैच में हमें उन खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए, जिन्होंने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित, राहुल,ऋषभ, भुवनेश्वर और दीपक चाहर की जगह बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए।"
सीनियर खिलाड़ियों को आराम जरूरी
भारत की मौजूदा टी-20 टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट टीम में भी शामिल हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है। ये सभी खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप खेलकर आए हैं। इन खिलाड़ियों को आराम की जरूरत है। ऐसे में रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। अगर लोकेश राहुल मैच खेलते हैं वो टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि वो भारत की टी-20 टीम के नियमित उपकप्तान हैं। उनके न रहने पर अय्यर को कप्तानी दी जा सकती है।
कप्तानी में अय्यर का प्रदर्शन बेहतर
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि उनके चोटिल होने के बाद पंत को कप्तान बनाया गया और बाद में उन्हें ही टीम का नियमित कप्तान बना दिया गया। अय्यर ने घरेलू मैचों में भी कप्तानी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। भविष्य में भारतीय टीम राहुल और पंत के अलावा अय्यर में ही कप्तानी की संभावनाएं तलाश रही है। हालांकि अभी भी अय्यर किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। चोटिल होने से पहले उन्होंने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया था और कई अच्छी पारियां खेली थी, लेकिन सूर्यकुमार के आने के बाद वो टीम से बाहर हो गए।

Great to watch India wrap up the T20 series. For the last match we should rest those who have amply shown their wares: @ImRo45 @klrahul11 @RishabhPant17 Bhuvi &DChahar. Let the bench show its strength. @ShreyasIyer15 can captain. @BCCI
विज्ञापन विज्ञापन
[pix:@SZARITA @AalimJaveri, @AmbaPrasadINC] pic.twitter.com/0HblvXvBMW— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2021