{"_id":"655487e618fae1f0b0073264","slug":"ind-vs-nz-records-rohit-sharma-hits-sixes-record-in-world-cup-breaks-chris-gayle-s-record-all-records-stats-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Records: विश्व कप में रोहित शर्मा ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Records: विश्व कप में रोहित शर्मा ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
Wed, 15 Nov 2023 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:29 PM IST
सार
रोहित वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विश्व कप की 27 पारियों में 51 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रन की तूफानी पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें टिम साउदी ने केन विलियम्सन के हाथों कैच कराया।
साउदी ने वनडे में एक से 10 ओवर के बीच में रोहित को पांचवीं बार आउट किया। हिटमैन ने साउदी के खिलाफ 135 गेंद खेली हैं और 89 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्हें हिटमैन ने पांच बार पवेलियन भेजा। साउदी के खिलाफ रोहित का औसत 17.8 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 65.9 रहा है।
इन छक्कों से वह वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विश्व कप की 27 पारियों में 51 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने विश्व कप में 49 छक्के लगाए थे।

Trending Videos
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने से पहले रोहित के विश्व कप में 47 छक्के थे, लेकिन अब 51 छक्के हो गए है। क्रिस गेल विश्व कप में 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने विश्व कप की 23 पारियों में 43 छक्के लगाए।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
- 51* - रोहित शर्मा (27 पारी)
- 49 - क्रिस गेल (34 पारी)
- 43 - ग्लेन मैक्सवेल (23 पारी)
- 37- एबी डिविलियर्स (22 पारी)
- 37 - डेविड वॉर्नर (27 पारी)
किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के
इतना ही नहीं रोहित किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस विश्व कप में उन्होंने अब तक 28 छक्के लगाए हैं। इस मामले में भी रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे। वहीं, 22-22 छक्के के साथ ऑयन मॉर्गन और ग्लेन मैक्सवेल तीसरे नंबर पर हैं। मैक्सवेल ने इसी विश्व कप में अब तक 23 छक्के लगाए हैं। वहीं, मॉर्गन ने ऐसा 2019 विश्व कप में किया था।
- किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के
- 28 - रोहित शर्मा (2023)
- 26 - क्रिस गेल (2015)
- 22 - ऑयन मॉर्गन (2019)
- 22 - ग्लेन मैक्सवेल (2023)
- 21 - एबी डिविलियर्स (2015)
- 21 - क्विंटन डिकॉक (2023)