फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Polly Inglis in New Zealand team! Kiwi included in team for ODI series against India

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में इंगलिस! भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम में शामिल

Tue, 22 Oct 2024 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Oct 2024 04:36 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने बयान में कहा, 'हम पॉली के पहले दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।' मातृत्व अवकाश के बाद जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने के बाद लॉरेन डाउन की भी टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन
IND vs NZ: Polly Inglis in New Zealand team! Kiwi included in team for ODI series against India
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज पॉली इंगलिस को भारत के खिलाफ गुरुवार से अहमदाबाद में शुरू होने वाली तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज के लिए महिला टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 28 वर्षीय इंगलिस को महिलाओं के सुपर स्मैश में ओटागो स्पार्क्स और न्यूजीलैंड ए की तरफ से बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण टीम में लिया गया है। उन्हें इससे पहले जून मे पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने बयान में कहा, 'हम पॉली के पहले दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।' मातृत्व अवकाश के बाद जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने के बाद लॉरेन डाउन की भी टीम में वापसी हुई है। इस साल के शुरू में पीठ दर्द से परेशान रही रोजमेरी मैयर को विश्राम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैयर और ऑफ स्पिनर लीग कास्पेरेक को छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम की सभी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। सॉयर ने कहा, 'भारत का दौरा बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह बहुत खास जगह है और मैं जानता हूं कि हर कोई आने वाली चुनौती का इंतजार कर रहा है। यह दौरा अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

महिला टीम ने भी टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में टीम ने 32 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच गंवाने के बाद टीम ने लगातार चार मैच जीते और विश्व चैंपियन बनी। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टूर्नामेंट में छह मैच खेले और पांच में जीत हासिल की। यह महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण था और कीवी टीम पहली बार चैंपियन बनी। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। 

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड महिला वनडे टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजr गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), फ्रान जोनास, जेस केर, मेली केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर , हन्ना रोवे, ली ताहुहू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed