फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ PHOTO: Yuzvendra Chahal with mystery girl not Dhanashree; Chahal new Travel Partner Mitchell Santner

IND vs NZ PHOTO: धनश्री नहीं इस 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ अहमदाबाद पहुंचे युजवेंद्र चहल, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 30 Jan 2023 09:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

चहल ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद फैंस सोच में पड़ गए कि यह कौन महिला है। हालांकि, नए रूप में फैंस ने सैंटनर की खूबसूरती की तारीफ भी की।

विज्ञापन
IND vs NZ PHOTO: Yuzvendra Chahal with mystery girl not Dhanashree; Chahal new Travel Partner Mitchell Santner
युजवेंद्र चहल और मिचेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया लखनऊ से अहमदाबाद पहुंच चुकी है। लखनऊ से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने एक साथ यात्रा की। इस दौरान युजवेंद्र चहल को एक नया ट्रेवल पार्टनर मिल गया। हालांकि, यह पार्टनर धनश्री नहीं बल्कि एक 'मिस्ट्री गर्ल' है।
विज्ञापन

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर चहल सोशल मीडिया पर मस्ती मजाक वाले पोस्ट करते रहते हैं। इसी कड़ी में अहमदाबाद की यात्रा करते वक्त चहल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। इस स्टोरी में उन्होंने मिचेल सैंटनर की तस्वीर शेयर की। हालांकि, एप के जरिये चहल ने सैंटनर का चेहरा लड़की में बदल दिया। चहल ने एप के जरिये सैंटनर के बाल लंबे कर दिए।

yuzvendra chahal instagram story
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद फैंस सोच में पड़ गए कि यह कौन महिला है। हालांकि, नए रूप में फैंस ने सैंटनर की खूबसूरती की तारीफ भी की। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा कि वह धनश्री को टक्कर दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार चहल सोशल मीडिया पर मजाक वाला पोस्ट डालते रहे हैं। जब वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम एयरपोर्ट से बस से इंदौर जा रही थी तो चहल ने कुलदीप यादव के चेहरे को फिल्टर लगाकर महिला में बदल दिया था। इस फोटो को भी चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- मेरी नई ट्रेवल पार्टनर। यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।  

Travel partner
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed