{"_id":"670e0eb8a0ce349f520c1561","slug":"ind-vs-nz-pacer-ben-sears-has-been-ruled-out-of-upcoming-test-series-against-india-due-to-knee-injury-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज हुआ बाहर
Tue, 15 Oct 2024 12:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:12 PM IST
सार
सीयर्स की जगह बोर्ड ने जैकब डफी को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। वह बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
- फोटो : @BLACKCAPS
विस्तार
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उनके तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार यानी 16 अक्तूबर से होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत के बाद भारतीय टीम की नजर इस सीरीज में क्लीन पर होगी।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे पर सीयर्स ने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की थी। घर पर किए गए स्कैन से पता चला कि उनके मेनिस्कस में चोट है, जिसके कारण बोर्ड को मेडिकल टीम से सलाह लेनी पड़ी। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, चिकित्सकों की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि वह सीरीज नहीं खेलेंगे। उनके सर्वश्रेष्ठ उपचार और रिहैबिलिटेशन के बारे में जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।

Squad News | Ben Sears has been ruled out of the upcoming Test series against India due to a knee injury and will be replaced by Jacob Duffy 🏏 #INDvNZhttps://t.co/oSjqrzKrSz
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 15, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सीयर्स की जगह किसे मिला मौका?
सीयर्स की जगह बोर्ड ने जैकब डफी को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। वह बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 11-11 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 102 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 299 विकेट लिए हैं।

कोच का बयान
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने एक बयान में कहा- हम बेन के लिए निराश हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने टेस्ट करियर की मजबूत शुरुआत की और एक तेज गेंदबाजी का टीम को विकल्प दिया। यह देखना अभी बाकी है कि हम कितने समय तक उनके बिना रहेंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि उनके पूरी तरह से ठीक होने का रास्ता छोटा होगा। यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रह चुके हैं। हमारे सामने तीन टेस्ट हैं और उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का पूरा मौका है।