फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ New Zealand Captain Tom Latham statement praised indian Bowlers

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान लाथम का बयान, हमारे लिए कुछ काम नहीं किया, भारतीय गेंदबाजों का जवाब नहीं

Mon, 06 Dec 2021 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 की हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि इस मैच में कुछ भी उनके काम नहीं आया। वहीं भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैच में उनका कोई जवाब नहीं था। 

विज्ञापन
IND vs NZ New Zealand Captain Tom Latham statement praised indian Bowlers
टॉम लाथम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे मैच में कीवी टीम की कप्तानी करने वाले टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमारे साथ वहीं किया जो हम दुनिया की बाकी टीमों के साथ करते आए हैं। कानपुर टेस्ट में पुछल्ले बल्लेबाजों की बदौलत मैच ड्रॉ कराने वाले न्यूजीलैंड के लिए दूसरे टेस्ट में कुछ भी काम नहीं आया। यह मैच 372 रन से हारने के साथ ही कीवी टीम सीरीज भी 1-0 से हार गई। टेस्ट में न्यूजीलैंड की यह सबसे बड़ी हार है। 
विज्ञापन


इस मैच में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेल रहे थे और लाथम उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे थे। इस बड़ी हार के बाद उन्होंने कहा उनके लिए कुछ भी काम नहीं कर रहा था। क्रिकेट में यह होता रहता है। हमने कई टीमों के साथ ऐसा किया है और दुर्भाग्य से इस बार हमारी बारी थी। हम जैसा चाहते थे, चीजें वैसी नहीं हुई। मुंबई टेस्ट की पहली पारी को छोड़कर पूरी सीरीज में कीवी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि उनका प्लान स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने का था, लेकिन यह काम नहीं आया। 
विज्ञापन


गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे टेलर
लाथम ने टेलर की बल्लेबाजी पर कहा कि वो गेंदबाजों पर दबाव बनाकर खेलना पसंद करते हैं। टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने यही कोशिश की। हालांकि उनका प्लान काम नहीं आया। भारती स्पिनर्स पर उन्होंने कहा आप इन हालातों में उन्हें आसानी से गेंदबाजी नहीं करने दे सकते। वो काफी बेहतर गेंदबाज हैं, उनकी लाइन लेंथ सटीक है और वो आपको रन बनाने का मौका नहीं देते हैं। हमने उनके ऊपर थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश की ताकि हमारे पास ज्यादा फील्डर न हों, लेकिन हम कामयाब नहीं हुए। वहीं 62 रन पर टीम के सिमटने पर उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसा नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र, यंग और एजाज की तारीफ की
लाथम ने रचिंद्र रवींद्र, एजाज पटेल और ओपनर विल यंग की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी सीरीज में इन खिलाड़ियों ने जिस तरह का योगदान दिया वह अभूतपूर्व था। आप इन देशों में जितना खेलते हैं, उतना ही बेहतर होते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप के बाद सीधे भारत का दौरा कराने पर उन्होंने कहा कि टी-20 टीम के कई खिलाड़ी लंबे समय से घर से बाहर हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह हमारा काम होता है। 

न्यूजीलैंड अब बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed