फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final Champions Trophy Squad India vs New Zealand Players Performance Comparison Batting Bowling

IND vs NZ Final: एक से 11 तक, भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर, यकीन न हो तो देखें आंकड़े

Sun, 09 Mar 2025 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

Champions Trophy IND vs NZ Final 2025 : टीम इंडिया ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी चार मैच जीते हैं, जबकि कीवियों को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके अलावा न्यूजीलैंड का दम दिखा है।

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy  Squad India vs New Zealand Players Performance Comparison Batting Bowling
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल - फोटो : Amar ujala /ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, मैट हेनरी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है। वह सेमीफाइनल मैच के दौरान चोटिल हुए थे और अगर वह नहीं खेलते हैं तो झटका होगा। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने उनके फाइनल तक फिट होने की उम्मीद जताई थी। इसके अलावा दोनों टीमों ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए। यही इन दोनों टीमों की मजबूती रही। अपने कोर को इन दोनों टीमों ने बनाए रखा। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार टीम इंडिया से ग्रुप स्टेज में मिली थी।
विज्ञापन

दोनों की गेंदबाजी में एक जैसा दम
भारत ने शुरुआती दो मैचों में हार्दिक पांड्या समेत तीन तेज गेंदबाज खिलाए थे। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ हर्षित राणा को शामिल किया गया था। हालांकि, कीवियों के खिलाफ ग्रुप मैच में हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई और भारत चार स्पिनरों के साथ उतरा। यह पैंतरा काम आया और भारत की गेंदबाजी बेहद घातक दिखी है। टीम इंडिया पिछले दो मैचों में इसी रणनीति के साथ उतरा है और फाइनल में भी इसे ही बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास भी बैलेंस्ड प्लेइंग-11 है। उनकी टीम में तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। खास बात तो यह है कि भारत की तरह उनके तीनों स्पिनर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बिल्कुल बराबर है और फाइनल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। विकेट की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों की संभावित प्लेइंग-11 के गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 33-33 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में विराट-रोहित कीवियों पर भारी
हालांकि, बल्लेबाजी में केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र को छोड़कर कोई कीवी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। लाथम-विल यंग ने शतक जरूर लगाया है, लेकिन कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। वहीं, भारत के पास मौजूदा समय के दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगर बल्ला चलता है तो ये किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आंकड़ों की बात करें तो रोहित और विराट के वनडे रन को मिला दें तो 25272 रन बनते हैं। वहीं, पूरे न्यूजीलैंड के स्क्वॉड को मिलाकर भी वनडे में 21963 रन बनते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छा योगदान दिया है। वहीं, केएल राहुल ने परिस्थितियों के मुताबिक बेहतरीन खेल दिखाया है और मैच विनर बनकर सामने आए हैं। ऐसे में फाइनल में  हजारों भारतीय दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

आइए ग्राफिक्स में देखते हैं कि एक से लेकर 11वें पोजिशन (संभावित) तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से किसका इस चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहतर रहा है....

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed