{"_id":"6378bd756460c24230510c9d","slug":"ind-vs-nz-2nd-t20i-2022-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-new-zealand-match-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 जारी, हॉटस्टार नहीं, इस एप पर देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 जारी, हॉटस्टार नहीं, इस एप पर देखें लाइव मैच
Sun, 20 Nov 2022 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:21 PM IST
सार
India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20I Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम का दारोमदार कप्तान हार्दिक पांड्या पर है। उन्हें मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया। वेलिंग्टन में आयोजित पहले टी20 में टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमें आज माउंट माउनगनुई में भिड़ रही हैं। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अपना दबदबा बनाना चाहेगी। टी20 सीरीज में अब दो मैच ही हैं। ऐसे में रविवार को जीतने वाली टीम को 22 नवंबर को नेपियर में होने वाले तीसरे टी20 में मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला हारी थीं। ऐसे में उस टूर्नामेंट की यादों को भुलाकर टीमें एक नई शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम का दारोमदार कप्तान हार्दिक पांड्या पर है। उन्हें मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर में हैं। ऐसे में वह टी20 में कप्तानी के लिए दावा पेश करना चाहेंगे। इसके अलावा युवा खिलाड़ी भी टीम में जगह पक्की करने के लिए जोर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, न्यूजीलैंड के पास अनुभवी केन विलियम्सन हैं। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए आसान मुकाबला बिल्कुल नहीं रहने वाला है क्योंकि भारत के युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। फैन्स दूसरे टी20 में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए भारत-न्यूजीलैंड में होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग-11
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए भारत-न्यूजीलैंड में होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग-11
कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 20 नवंबर यानी रविवार को है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 20 नवंबर यानी रविवार को है।
कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला माउंट माउनगनुई के बे-ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
ये भी पढ़ें:IND vs NZ 2nd T20 Weather: दूसरा टी20 मैच भी बारिश के कारण होगा रद्द? जानें न्यूजीलैंड के मौसम का हाल

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ। टॉस सुबह 11:30 बजे हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ। टॉस सुबह 11:30 बजे हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के टी20 मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के टी20 मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन