फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand 2nd t20i 2022 bay oval weather forecast pitch report news updates in hindi

IND vs NZ 2nd T20 Weather: दूसरा टी20 मैच भी बारिश के कारण होगा रद्द? जानें न्यूजीलैंड के मौसम का हाल

Sun, 20 Nov 2022 02:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 02:12 AM IST
सार

Mount Maunganui Weather Forecast, India vs New Zealand 2nd T20I: पूरे मैच में बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए भारत को अपने प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने से पहले सावधान रहना होगा। भारतीय टीम दो स्पिनरों के बजाय एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है।

विज्ञापन
india vs new zealand 2nd t20i 2022 bay oval weather forecast pitch report news updates in hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (20 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें माउंट माउनगनुई में आमने-सामने होंगी। पहला मैच वेलिंग्टन में बारिश के कारण रद्द हो गया था। उसके बाद से फैंस को यह डर है कि कहीं दूसरा मैच भी बारिश की भेंट न चढ़ जाए। दूसरे मैच के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। माउंट माउनगनुई में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार, दूसरे टी20 मैच में भारी बारिश बाधा डाल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो जाएगा। माउंट माउनगनुई में तापमान 15-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन भर बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्की बारिश की संभावना है, जो कि दोपहर तक काफी तेज हो सकती है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज, हॉटस्टार नहीं, इस एप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट माउनगनुई में स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे मैच की शुरुआत होगी। दोपहर दो बजे तक बारिश की उम्मीद है। शाम में चार बजे आसपास बौछारें भी पड़ने की संभावना है। उसके बाद मैच के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए भारत-न्यूजीलैंड में होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग-11

प्लेइंग-11 में दिखेगा मौसम का असर

पूरे मैच में बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए भारत को अपने प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने से पहले सावधान रहना होगा। भारत को दो स्पिनरों के बजाय एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए।

अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाना पक्का है। टीम में वापस बुलाए गए उमरान मलिक को भी अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज चयन के लिए उपलब्ध अन्य तेज गेंदबाज हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या भी तेज गेंदबाजी कर लेते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसे टीम में लिया जाता है या दोनों को जगह मिलती है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा में से किसी एक को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed