फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd T20: Photos of Team India traditional welcome at Mount Maunganui; India vs New Zealand Series

IND vs NZ: दूसरे टी20 के लिए माउंट माउनगनुई पहुंची टीम इंडिया, पारंपरिक नृत्य से हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Nov 2022 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 04:36 PM IST
सार

भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुल गया। अब दोनों टीमें रविवार को माउंट माउनगनुई में भिड़ेंगी।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20: Photos of Team India traditional welcome at Mount Maunganui; India vs New Zealand Series
हार्दिक पांड्या और बाकी खिलाड़ी नृत्य का आनंद लेते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुल गया। अब दोनों टीमें रविवार को माउंट माउनगनुई में भिड़ेंगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया माउंट माउनगनुई पहुंच गई है। भारत का वहां पारंपरिक नृत्य 'हाका' से स्वागत हुआ। इस दौरान पूरी टीम ने नृत्य का आनंद लिया। 
विज्ञापन



इसके बाद एक्टिंग हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने वहां भ्रमण भी किया। भारतीय खिलाड़ियों ने नृत्य भी किया। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ी मस्ती करते दिखे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टी20 वर्ल्ड कप भुलाकर एक नई शुरुआत करने न्यूजीलैंड पहुंची है। इस सीरीज में कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहा है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में टीम की कमान संभाल रहे हैं। सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन में बारिश की वजह से धुल गया था। मैच में टॉस भी नहीं हो सका था।


विज्ञापन

हालांकि, माउंट माउनगनुई में फैन्स बारिश न होने की उम्मीद कर रहे होंगे। सीरीज का तीसरा मैच नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ऑकलैंड में, दूसरा मैच 27 नवंबर को हैमिल्टन में और तीसरा मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन करेंगे।


हाका दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक पारम्परिक नाच है। न्यूजीलैंड के रग्बी के खिलाड़ी अपने मुकाबलों से पहले इसके माओरी रूप का प्रदर्शन करते हैं। यह विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसमें पैर पटककर और चिल्लाकर नाचा जाता है। इसके साथ सामूहिक रूप से कुछ परम्परागत गाने गए जाते हैं। हाका कभी मनोरंजन के लिए, कभी अतिथियों के स्वागत के लिए प्रदर्शित किए जाते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed