फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st Test Kanpur Test: Ravichandran Ashwin to break Harbhajan Singh's Test Wicket Record on day 5; joint 3rd highest wicket-taker for India in Tests

IND vs NZ: अश्विन ने तोड़ा भज्जी का रिकॉर्ड, हेडली-स्टेन को भी इस मामले में पीछे छोड़ा

Mon, 29 Nov 2021 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 03:25 PM IST
सार

अश्विन अपना 80वां टेस्ट खेल रहे हैं और 24 की औसत और 52 के स्ट्राइक रेट से 419 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 बार पारी में पांच विकेट और सात बार दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test Kanpur Test: Ravichandran Ashwin to break Harbhajan Singh's Test Wicket Record on day 5;  joint 3rd highest wicket-taker for India in Tests
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस टेस्ट मे भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दोनों पारी मिलाकर अब तक छह विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में अश्विन ने तीन विकेट लिए थे। दूसरी पारी में अब तक अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उनके टेस्ट करियर में 419 विकेट हो गए हैं और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


अश्विन का टेस्ट में रिकॉर्ड
अश्विन अपना 80वां टेस्ट खेल रहे हैं और 24 की औसत और 52 के स्ट्राइक रेट से 419 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 बार पारी में पांच विकेट और सात बार दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट लिए हैं। पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 59 रन देकर सात विकेट है। वहीं, मैच (दोनों पारी) में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 140 रन देकर 13 विकेट है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 2755 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


अश्विन भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं
अश्विन भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। हरभजन ने 103 टेस्ट में 32.46 की औसत और 68.5 के स्ट्राइक रेट से 417 विकेट लिए थे। एक पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 84 रन देकर आठ विकेट है। वहीं, मैच में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 217 रन देकर 15 विकेट है। 25 बार टेस्ट में उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, 5 बार दोनों पारी मिलाकर एक टेस्ट में 10 विकेट लिए। इसके अलावा भज्जी ने 2224 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हेडली और स्टेन को भी पीछे छोड़ा
अश्विन 80 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया के सभी गेंदबाजों की तुलना में दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 80 टेस्ट के बाद 450 विकेट चटकाए थे। वहीं, अश्विन 419* के साथ दूसरे, रिचर्ड हेडली 403 विकेट के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन 402 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।

80 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट
  • 450: मुथैया मुरलीधरन
  • 419: रविचंद्रन अश्विन
  • 403: रिचर्ड हेडली
  • 402: डेल स्टेन
अश्विन और भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
अश्विन के पास अब कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। कपिल ने टेस्ट में 434 विकेट लिए थे। वे भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 132 टेस्ट में 619 विकेट चटकाए थे। ओवरऑल अश्विन ने तीन फॉर्मेट मिलाकर 242* मैचों में 630 विकेट लिए हैं। वनडे में 150 और टी-20 में 61 विकेट लिए हैं।

कपिल देव का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
कपिल देव सभी फॉर्मेट मिलाकर भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 687 विकेट लिए हैं। हरभजन के नाम सभी फॉर्मेट मिलाकर 711 विकेट और कुंबले के नाम 956 विकेट हैं। अश्विन के पास इस साल कपिल देव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका है। हरभजन और कुंबले के रिकॉर्ड में फिलहाल कुछ समय लग सकता है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट मुरलीधरन ने लिए
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 800 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 632 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। 


अश्विन ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा
अश्विन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलक के टेस्ट में विकेट के रिकॉर्ड से दो विकेट दूर हैं। पोलक ने 421 विकेट लिए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड हेडली के नाम 431 विकेट हैं। अश्विन ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था।

वसीम ने 414 विकेट लिए थे। इसके अलावा अश्विन अनिल कुंबले के सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। कुंबले ने 31 बार पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, अश्विन ने 30 बार यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed